scriptआखिर क्यों करनी पड़ रही 66 दिनों से भूख हड़ताल | Why the people 66 days of hunger strike | Patrika News
कवर्धा

आखिर क्यों करनी पड़ रही 66 दिनों से भूख हड़ताल

रेलवे संघर्ष समिति के सदस्य पंडरिया, बोड़ला द्वारा रेलवे रुट को लेकर पिछले 66 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर है।

कवर्धाAug 31, 2018 / 04:04 pm

Yashwant Jhariya

strike

आखिर क्यों करनी पड़ रही ६५ दिनों से भूख हड़ताल

कवर्धा. पंडरिया नगर पंचायत में रेलवे संघर्ष समिति के सदस्य पंडरिया, बोड़ला द्वारा रुट को लेकर लेकर पिछले ६६ दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर है। लेकिन प्रशासन के नुमाइंदे अब तक इन प्रदर्शनकारियों से किसी प्रकार की चर्चा नहीं की है।
ड़ोंगरगढ़ से उसलापुर तक जाने वाले टे्रन की रुट के लिए शासन द्वारा सर्वे कराया गया था। पहले सर्वे में रेल पंडरिया व बोड़ला विकासखंड को छू रही थी, लेकिन बाद में रुट बदल दिया गया। इससे पंडरिया क्षेत्र के लोग अपने आपको छला महसूस कर रहे हैं। इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने रेल रुट को पूर्व की भांती यथावत रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले ६६ दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर है, लेकिन प्रशासन ने अब तक प्रदर्शनकारियों से अब तक चर्चा तक नहीं की है।
अधिकारी दूरी बनाए हुए
प्रशासन प्रदर्शनकारियों का सुध लेना भी उचित नहीं समझ रहा। जिला प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारी प्रदर्शनकारियों से दूर भाग रहे हैं या किसी ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से चर्चा करने प्रशासन को ही रोक रखा है। इस तरह के बातें लोगों की जहन में आ रही है। लगातार प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार प्रदर्शनकारियों से मिलने तक नहीं पहुंचे, इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
घट न जाए कोई बड़ी घटना
पंडरिया में हो रहे क्रमिक भूख हड़ताल में रोजाना ही कई लोग भूख हड़ताल पर बैठते हैं। प्रशासन के इस हट से किसी प्रदर्शनकारी के साथ कोई घटना न हो जाए, डर है। इस पर भी प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जबकि भूख हड़ताल के पास डॉक्टरों की टीम भी नहीं होती है। इतने दिनों के हड़ताल बाद प्रशासन को हड़ताल खत्म कराने चर्चा किया जाना चाहिए। लेकिन अधिकारी किसी के इंतजार में है ऐसा लग रहा है।

Home / Kawardha / आखिर क्यों करनी पड़ रही 66 दिनों से भूख हड़ताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो