scriptगेहूं काटने गए लोगों पर जंगली शूकर ने किया हमला, महिला समेत आठ घायल, तीन की हालत गंभीर | Wild Pig attacked people who had cut wheat in Kawardha | Patrika News

गेहूं काटने गए लोगों पर जंगली शूकर ने किया हमला, महिला समेत आठ घायल, तीन की हालत गंभीर

locationकवर्धाPublished: Apr 09, 2020 01:32:49 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

गेहूं काटने गए ग्रामीणों पर जंगली शूकर ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह पंडरिया थाना क्षेत्र के घुटुरकंगी गांव के पास लोरमी रोड की है।

गेहूं काटने गए लोगों पर जंगली शूकर ने किया हमला, महिला समेत आठ घायल, तीन की हालत गंभीर

गेहूं काटने गए लोगों पर जंगली शूकर ने किया हमला, महिला समेत आठ घायल, तीन की हालत गंभीर

कवर्धा. गेहूं काटने गए ग्रामीणों पर जंगली शूकर (Wild pig attack) ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह पंडरिया थाना क्षेत्र के घुटुरकंगी गांव के पास लोरमी रोड की है। जहां जंगली शूकर ने खेत में काम कह रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें 1 महिला समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र मे दाखिल कराया गया है।
तीन की हालत गंभीर
जंगली शूकर के हमले से घायल आठ में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला हॉस्पिटल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल सभी ग्रामीण सुबह से अपने खेत में गेहूं काटने गए हुए थे। इस दौरान एक जंगली शूकर ने खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर दिया।
बचाने की कोशिश में बाकी हुए घायल
जंगली शूकर को हमला करता देख साथी ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की तो शूकर ने अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया। जिससे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए, वहीं 3 लोगों को गंभीर चोटें आई है। इधर जंगली शूकर के हमले से ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। घटना की सूचना वन विभाग के टीम को दे दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो