कवर्धा

घर में हुआ झगड़ा तो पत्नी ने काट ली हाथ की नस, डायल 112 के जवानों ने देवदूत बनकर बचाई महिला की जान

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6.30 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि द्रोपति चंद्रवंशी, उम्र 28 वर्ष जो परिवारिक वाद विवाद (domestic dispute) होने से अपने हाथ का नस काट ली ( attempted suicide in Kawardha)

कवर्धाSep 21, 2019 / 11:29 am

Dakshi Sahu

घर में हुआ झगड़ा तो पत्नी ने काट ली हाथ की नस, डायल 112 के जवानों ने देवदूत बनकर बचाई महिला की जान

कवर्धा. घरेलू विवाद के चलते शनिवार सुबह एक महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। पति ने इसकी सूचना डायल 112 (Dial 112)में दी। तब जाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6.30 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि द्रोपति चंद्रवंशी, उम्र 28 वर्ष जो परिवारिक वाद विवाद होने से अपने हाथ का नस काट ली है।
बेहोशी की हालत में पड़ी थी महिला
सूचना मिलते ही 112 पैंथर वैन कवर्धा तत्काल घटनास्थल गोदना रिसोर्ट के पीछे गली में गई। जहां उक्त महिला घर में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। हाथ की नस काटने से खून अधिक निकल रहा था। जिसे तत्काल जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला की मदद करने वाले जवानों ने बताया कि घटना की सूचना जिला पुलिस (Kawardha police) कंट्रोल रूम व अस्पताल चौकी कवर्धा को दे दी गई। आरक्षक भेदजीवन चेलक, देवनारायण साहू , और चालक राजेश कोसले की मदद से फिलहाल महिला की जान खतरे से बाहर है।
सड़क हादसे में दो घायल
कवर्धा जिले के ग्राम प्रतापपुर चौक के पास दो मोटर साइकिल आपस में टकरा (Road accident in Kawardha)गए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 10 सी ई 4085 और सीजी 09 जेबी 9360 में बैठे दो व्यक्तियों संदीप चौहान व जगदीश देवांगन को सिर व नाक में चोट लगी है। घायलों को सीएचसी पंडरिया ले जा रहे थे इसी बीच रास्ते में 108 वाहन मिलने से दोनों घायल व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Hindi News / Kawardha / घर में हुआ झगड़ा तो पत्नी ने काट ली हाथ की नस, डायल 112 के जवानों ने देवदूत बनकर बचाई महिला की जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.