script

पत्थर से सिर कुचलकर जंगल में फेंक दी गई महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

locationकवर्धाPublished: Mar 04, 2020 04:58:50 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

सरोदा जलाशय के पास ही अज्ञात महिला का शव (Woman Died body fpound) देखा गया। महिला के सिर को बुरी तरह से कुचलकर हत्या (Crime news) की गई।

crime news

पत्थर से सिर कुचलकर जंगल में फेंक दी गई महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से 10 किमी दूर सरोदा जलाशय के पास ही अज्ञात महिला का शव (Woman Died body fpound) देखा गया। महिला के सिर को बुरी तरह से कुचलकर हत्या (Crime news) की गई। वहीं लाश को छुपाने के लिए दूर तक घसीटा भी गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरोदा जलाशय के पहले और जंगल के बीच ऑक्सीजन जोन बनाया गया है। यहीं पर शुक्रवार की दोपहर को एक चारवाहे ने महिला की लाश को देखा, लेकिन डर में किसी को नहीं बताया। शाम करीब 4 बजे के बाद चरवाहे ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल जाकर मुआयना किया। आसपास छानबीन की। पता चला कि महिला की पहले हत्या की गई। सिर को बड़े पत्थर से कुचला गया। फिर शव को झाडिय़ों के बीच छिपाने के लिए दूर तक घसीटा गया।

वहीं पुलिस के अनुसार हत्या 24 घंटे के पूर्व हुई है। शव से तेज बदबू आ रही थी। शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया। महिला के एक हाथ पर अंग्रेजी अक्षर से केकेवाई लिखा है। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच अनुमान है। वेशभूषा से नवविवाहित नजर आ रही थी। वहीं एक पुरुष का चप्पल भी बरामद किया गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो