scriptनए साल का जश्न मनाना छोड़ यहां शराब दुकान हटाने के लिए सड़क पर बैठी महिलाएं, कहा CM साहब अब तो कुछ करो | Women demonstrated to remove liquor shop in Kawardha city | Patrika News

नए साल का जश्न मनाना छोड़ यहां शराब दुकान हटाने के लिए सड़क पर बैठी महिलाएं, कहा CM साहब अब तो कुछ करो

locationकवर्धाPublished: Jan 02, 2022 12:10:45 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां एक दिवसीय प्रवास पर कबीरधाम पहुंचे, इधर भाजपाईयों ने शराब भ_ी के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

नए साल का जश्न मनाना छोड़ यहां शराब दुकान हटाने के लिए सड़क पर बैठी महिलाएं, कहा सीएम साहब अब तो कुछ करो

नए साल का जश्न मनाना छोड़ यहां शराब दुकान हटाने के लिए सड़क पर बैठी महिलाएं, कहा सीएम साहब अब तो कुछ करो

कवर्धा. कवर्धा शहर में कॉलोनी के पास और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शराब दुकान खोले जाने का लगातार विरोध हो रहा है। कलेक्टर कार्यालय घेराव के बाद शराब भ_ी के सामने विरोध प्रदर्शन, अब नेशनल हाईवे पर चक्काजाम तक पहुंच गया है। शुक्रवार को नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां एक दिवसीय प्रवास पर कबीरधाम पहुंचे, इधर भाजपाईयों ने शराब भ_ी के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चक्काजाम में बैठी नंदी विहार कॉलोनी के महिलाएं सड़क पर रामायण पाठ और भजन कीर्तन कर विरोध प्रदर्शन किया।
अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन की तैयारी
प्रशासन के अनिर्णय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना की तैयारी करने वाली महिलाओं को पुलिस ने टेंट लगाने नहीं दिया। इस बीच सांसद संतोष पाण्डे भी नंदी विहार कॉलोनीवासियों को समर्थन देने पहुंचे। इसके चलते कई घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा। 4 बजे के बाद चक्काजाम खुला। इसके बाद आवागमन सुगम हो पाया। चक्काजाम में जिला भाजपा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी के साथ वार्ड की महिलाएं भी शामिल रहे।
संचालन शुरु हो गया
आपकों बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे शराब भट्टी का संचालन शुरू हो गया है। प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, देव कुमारी चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधु तिवारी, युवामोर्चा जिला अध्यक्ष पियूष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, शहर मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, रिंकेश वैष्णव, श्रीकांत उपाध्याय, मनहर कौशिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनमानी की गई
शहर के नए शराब भ_ी के सामने नेशनल हाइवे-30 पर 31 दिसंबर के रात लगभग 7 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। एक ही बाइक में तीन युवक सवार थे, जो तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर है, जिसे अस्पातल में भर्ती कराया गया है। साथ ही शनिवार को भी उसी जगह पर एक और सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। भ_ी खुलने से हादसे की आशंका पहले ही जताई जा चुकी थी बावजूद मनमानी की गई। अब नतीजा सामने है।
28 दिसंबर से प्रदर्शन का चल रहा सिलसिला
इससे पहले 28 दिसंबर 2021 को कॉलोनीवासी और भाजपाईयों ने रैली निकालकर सड़क पर प्रदर्शन किया था। आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं निकाला जा सका। इसके चलते ही गुरुवार को फिर प्रदर्शन और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 से 4 बजे तक चक्काजाम किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो