script20 दिन में नहीं आई रिपोर्ट तो परेशान होकर क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले मजदुर, मचा हड़कप | Workers ran away from quarantine center when Report not come in 20 day | Patrika News

20 दिन में नहीं आई रिपोर्ट तो परेशान होकर क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले मजदुर, मचा हड़कप

locationकवर्धाPublished: May 25, 2020 09:45:41 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

क्वारेंटाइन सेंटर से बीती रात 14 मजदुर भाग निकले। वह पिछले 20 दिनों से क्वॉरेंटाइन सेंटर में थे।

20 दिन में नहीं आई रिपोर्ट तो परेशान होकर क्वारेंटाइन सेंटर से भाग निकले मजदुर, मचा हड़कप

20 दिन में नहीं आई रिपोर्ट तो परेशान होकर क्वारेंटाइन सेंटर से भाग निकले मजदुर, मचा हड़कप

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले कंटेनमेंट जोन ग्राम पुटपुटा क्वारेंटाइन सेंटर से बीती रात 14 मजदुर भाग निकले। वह पिछले 20 दिनों से क्वॉरेंटाइन सेंटर में थे। इसे लेकर प्रशासन के बीच हड़कंप मचा गया। सुबह से श्रमिकों की खोजबीन शुरू की। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंची और सभी 14 लोगों को ढूंढ निकाला।

पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल के ग्राम पंचायत पुटपुटा के प्राथमिक स्कूल को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां पर 2 सप्ताह पहले 14 मजदूरों को क्वारेंटाइन किया गया था। जो शनिवार की रात में भाग निकले। यह पिछले 20 दिनों से यहां क्वारेंटाइन में थे। इसे कारण परेशान होकर भाग निकले। सुबह की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक टीम में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम की खोज में निकले इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी ढूंढती थी । यहां पर भी प्रशासनिक लापरवाही ही नजर आई। यहां पर सुरक्षा के कोई नहीं था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो