scriptइस रविवार सुबह होते ही इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, मिलेंगे शुभ समाचार | rashiyon per barsegi shani dev ki kripa | Patrika News

इस रविवार सुबह होते ही इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, मिलेंगे शुभ समाचार

locationखजुराहोPublished: Jan 10, 2019 06:42:24 pm

Submitted by:

Faiz

इस रविवार सुबह होते ही इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, मिलेंगे शुभ समाचार

rashi news

इस रविवार सुबह होते ही इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, मिलेंगे शुभ समाचार

खजुराहोः हिंदू धर्म में शनिदेव का बड़ा स्थान है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि ग्रह के प्रति कई सारे आखयान पुराणों में प्राप्त होते हैं इतना ही नहीं आपको बता दें कि शनिदेव को सूर्य पुत्र एवं कर्मफल दाता माना जाता है। लेकिन साथ ही पितृ शत्रु भी शनि ग्रह के संबंध मे अनेक भ्रान्तियां हैं, इसलिए उसे मारक, अशुभ और दुख कारक माना जाता है। ज्योतिषी भी उसे दुख देने वाला कारक मानते हैं लेकिन वहीं ये भी बता दें कि शनि उतना अशुभ और मारक नहीं है, जितना उसे माना जाता है इसलिये शनिदेव को शत्रु नहीं मित्र मानना चाहिए।

जैसा की हम सब जानते हैं कि, शनिवार को शनिदेव का महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। वैसे तो शनिदेव अच्छे अच्छों के लिए झेल पाना नामुम्किन है। लेकिन इससे उलट शनिदेव उनलोगों से प्रसन्न भी होते हैं, जो न्यायपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। मध्य प्रदेश के प्रसिंद्ध ज्योतिष पंडित श्याम नारायण व्यास के अनुसार, शनिदेव की प्रसन्नता जिसपर बन जाए समझो की उसके सभी दोष मुक्त हो गया। पंडित व्यास ने बताया कि, शनिदेव की कृपा के चलते 5 राशियों का भाग्य बदलने वाला है। उन्होंने बताया कि, गृहों की चाल का अंदाज़ा लगाया जाए तो समझ आता है कि, आज का सूर्य अस्त होना इन राशियों के लिए नए सूर्य के उदय होने के समान होगा। यानी, इन राशियों के लिए रविवार की सुबह जीवन की सबसे अच्छी सुबह साबित हो सकती है। आइये जानते हैं, उन भाग्यशाली राशियों के बारे में…।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

-मेष राशि

इस राशि के जातकों को बेहद समय बाद काफी लाभ मिलने के संकेत हैं। बता दें कि, नौकरी पेशा लोगों के लिए आमदनी के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। प्रमोशन और मान समामन बढ़ेगा। इसके अलावा ये भी बता दें कि इन जातकों की निश्चित आय से अतिरिक्त कमाई भी होगी और आय के साधनों में वृद्धि होगी इसके साथ ही नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आने वाला समय आपके अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक बनेगा और परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। रविवार को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

-वृषभ राशि

इस राशि के जातकों पर भी शनिदेव अपनी कृपा दृष्टि डालने वाले हैं। इससे इनके भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही, आज से उन सस्याओं का अंतिम समय शुरु हो गया है, जो आपके जीवन में लंबे समय से आपके साथ चली आ रही थीं। आपको आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के प्रबल संयोग बने हैं। व्यवसाय ठीक प्रकार चलेगा आपको अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है।

-सिंह राशि

इस राशि के जातकों पर शनिदेव कृपा दृष्टि बरसा रहे हैं, जिसका लाभ इन्हें रविवार से मिलना शुरु हो सकता है। इसके अलावा इन जातकों को धन कमाने के बहुत से अवसर मिलने वाले हैं। इन्हें अपने कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा। साथ ही, संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न होगा।

-कन्या राशि

इस राशि के जातकों के जीवन में भी लंबे समय बाद शुभ समय शुरू होगा, जिसका कारण खुद शनिदेव बने हैं और यह सिद्ध हो सका है, आपके कर्मों के कारण। आपने जानकर या अंजाने में कोई ऐसा कर्म ज़रूर किया है, जिससे शनिदेव की कृपा दृष्टि आप पर पड़ी। इसके लाभ स्वरूप आपका शुभ समय शुरु हो चुका है, आज का सूर्य अस्त होना आपके जीवन में नया उजाला लाने वाला है। आपको जमीन जायदाद और वाहन जैसे भौतिक सुख साधना मिलने के संयोग है। कोर्ट कचहरी का अटका हुआ फैसला आपका पक्ष लेकर सुनाया जाएगा।मेहनत करने से सफलता जरूर प्राप्त होगी।

-वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों का बेहद शुभ समय शुरु होने जा रहा है। जो लोग नौकरी करने वाले हैं उन्‍हें इस समय में बेहद ही खास लाभ होगा और जो लोग व्‍यापार करने वाले हैं उन्‍हें कई तरह की लाभ होने की संभावना है। बेरोजगार को रोजगार का अवसर प्राप्त होंगे और मानसिक चिंताएं भी दूर होंगी। रविवार की सुबह उठते समय किसी खुशखबरी की इचछा रखें, ज़रूर प्राप्त होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो