scriptखजुराहो, ओरछा व मांडू के टूरिस्ट गाइट सीख रहे हैं फ्रेंच और स्पेनिश | Tourist guides are learning French and Spanish in mp | Patrika News

खजुराहो, ओरछा व मांडू के टूरिस्ट गाइट सीख रहे हैं फ्रेंच और स्पेनिश

locationखजुराहोPublished: Jun 18, 2021 05:52:30 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

विभाग के अनुसार यहां पर सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी आते हैं, जिनको भाषा की परेशानी होती है….

gettyimages-488556516-170667a.jpg

Tourist guides

खजुराहो। देश के हृदय मध्यप्रदेश को देखने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं। कोरोना के बाद सैलानियों की संख्या में जरूर कमी आई है, फिर भी इस दौरान दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों का आनंद उठाया है। महामारी पर नियंत्रण के बाद प्रदेश फिर पर्यटकों के स्वागत को तैयार है।

विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने पर्यटन विभाग टूरिस्ट गाइडों को फ्रेंच और स्पेनिश सिखा रहा है। इसकी शुरुआत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा व मांडू से हो रही है। विभाग के अनुसार यहां पर सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी आते हैं, जिनको भाषा की परेशानी होती है। विदेशी पर्यटकों की समस्याओं को समझने व दूर करने टूरिस्ट गाइड को फ्रेंच-स्पेनिश सिखाई जा रही है, ताकि वे परदेशियों से उनकी भाषा में बात कर सकें। विभाग ने इसके लिए फ्रांस एम्बेसी से करार किया है। गाइड अंग्रेजी की ट्रेनिंग भी लेंगे।

इतने गाइड को दिया जा रहा प्रशिक्षण

खजुराहो, ओरछा और मांडू के टूरिस्ट गाइडों को फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में यहां के 60 गाइडों को फ्रेंच भाषा सिखाई गई है। दूसरे चरण में 35 गाइड प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके बाद इन टूरिस्ट गाइडों को स्पेनिश सिखाई जाएगी। गाइडों को पुरातत्व का कोर्स भी कराया जा रहा है, ताकि वे यहां के टूरिस्ट स्पॉट की ज्यादा और सटीक जानकारी पर्यटकों को दे सकें।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x81xh3l
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो