scriptबांधों का रौद रूपः प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा 14522 क्यूमेक्स पानी, नर्मदा के घाट हुए जलमग्न | 12 gates of Indirasagar dam and 13 gates of Omkareshwar dam were open | Patrika News

बांधों का रौद रूपः प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा 14522 क्यूमेक्स पानी, नर्मदा के घाट हुए जलमग्न

locationखंडवाPublished: Aug 20, 2019 12:55:04 am

इंदिरासागर बांध के 12 गेटों से लगातार 36 घंटों से छोड़ा जा रहा 7040 क्यूमैक्स पानी, ओंकारेश्वर के रात में खोले 23 गेट दोपहर में किए बंद, अब 13 से छोड़ रहे पानी

12 gates of Indirasagar dam and 13 gates of Omkareshwar dam were opened  

12 gates of Indirasagar dam and 13 gates of Omkareshwar dam were opened  

खंडवा. बांधों में बढ़े जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए लगातार चौथे दिन पानी छोड़ा गया। इंदिरासागर बांध से पिछले 36 घंटों से 12 गेट खोलकर 7040 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी केनॉल के रास्ते होकर ओंकारेश्वर पहुंच रहा है। इस कारण ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए रविवार-सोमवार की रात प्रबंधन ने बांध के 23 गेटों को अलग-अलग साइज में खोला। इन्हें सोमवार दोपहर बंद किया गया। इसके बाद 13 गेटों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। प्रबंधन की मानें तो आगामी तीन दिनों तक गेट बंद होने की संभावना नहीं है। वहीं तवा बांध के गेट सोमवार को फिर खोले गए हैं। जिसका पानी इंदिरासागर पहुंचेगा। इसके असर से बांध का जलस्तर बढ़ेगा। सोमवार शाम 6 बजे तक इंदिरासागर बांध का जलस्तर 261.40 मीटर दर्ज किया गया। वहीं ओंकारेेश्वर बांध का रात 9 बजे जलस्तर 192.74 मीटर था।
पानी बढ़ा तो खोलना पड़े 23 गेट
रविवार रात अचानक ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर बढ़ गया। इसे देखते हुए प्रबंधन ने रात 12 बजे के बाद बांध के सभी 23 गेट खोल दिए। इन गेटों को अलग-अलग साइज में खोला गया था। जलस्तर नियंत्रित होने पर सोमवार दोपहर वापस 10 गेटों को बंद किया गया। इस समय बांध के 13 गेटों से 5562 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार को फिर बांध का जलस्तर बढऩे की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इस सीजन में पहली बार ओंकारेश्वर बांध के 23 गेट खोले गए।
बांधों की स्थिति…
ओंकारेश्वर बांध

-बांध का जलस्तर- 192.74 मीटर
-बांध के खुले गेट- 13 गेट

-छोड़ा जा रहा पानी- 7482 क्यूमैक्स
इंदिरासागर बांध…
-बांध का जलस्तर- 261.38 मीटर

-बांध के खुले गेट- 12 गेट
-छोड़ा जा रहा पानी- 7040 क्यूमैक्स
इंदिरासागर में ऐसे चला पानी छोडऩे का सिलसिला
पहला दिन 16 अगस्त

-शुकवार सुबह 10.30 बजे चार गेट आधा मीटर खोले गए। 500 क्यूमैक्स गेट और 1840 क्यूमैक्स पानी आठ टरबाइन से छोड़ा गया।
-शुक्रवार दोपहर 3 बजे 4 गेट ओर आधा मीटर खोले। कुल 8 गेटों से 1000 और टरबाइन से 1840 क्यूमैक्स पानी प्रति सेकंड छोड़ा।
-शुक्रवार शाम 6 बजे 4 गेट ओर आधा मीटर खोले। कुल 12 गेटों से 1500 और टरबाइन से 1840 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया। इस दिन जलस्तर 261.08 मीटर रहा।
दूसरा दिन 17 अगस्त

-शनिवार सुबह 9 बजे 12 गेटों को एक मीटर तक खोला गया। इस दौरान गेटों से 3000 और टरबाइन से 1840 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया।
-शनिवार रात 9.30 बजे 12 गेटों को डेढ मीटर तक खोला गया। इस समय गेट से 4500 और टरबाइन से 1840 क्यूमैक्स पानी छोड़ा। इस दिन जलस्तर 261.46 मीटर रहा।
तीसरा दिन 18 अगस्त
-रविवार सुबह 11.30 बजे बांध का जलस्तर बढऩे के कारण 12 गेटों को 1.75 मीटर तक खोला गया। इस दौरान गेटों से 5200 और टरबाइन से 1840 क्यूमैक्स पानी छोड़ा। इस दिन जलस्तर 261.55 मीटर रहा।
चौथा दिन 19 अगस्त
रविवार सुबह 11.30 बजे पौने दो मीटर तक खोले गए बांध के 12 गेट सोमवार रात 11.30 बजे तक खुले रहे। इस दौरान पिछले 36 घंटों से लगातार गेटों से 5200 और टरबाइन से 1000 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया। इस दिन जलस्तर 261.40 मीटर रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो