scriptयुवक ने घर में घुसकर महिला से किया बलात्कार | A young man raped woman in khandwa | Patrika News

युवक ने घर में घुसकर महिला से किया बलात्कार

locationखंडवाPublished: Feb 04, 2021 01:40:25 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Married woman raped, accused threatened by video calling

Married woman raped, accused threatened by video calling

खंडवा. पंधाना थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने की घटना सामने आई है। मामले में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामला सामने आने के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना 25 दिसंबर दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय आदिवासी महिला खेत में बने टीन के मकान में रह रही थी। 25 दिसंबर की दोपहर महिला घर में अकेली थी।

इसी दौरान आरोपी नाजीम पिता रमजान खान निवासी पंधाना मकान में घुस गया। जहां महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। महिला ने मामले का विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसे डराया धमकाया। घटनाक्रम से डरी सहमी पीडि़ता ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी नाजीम ने पीडि़ता को घर में अकेला देख कई बार-बार जबरदस्ती बलात्कार किया। आरोपी के शोषण से परेशान होकर पीडि़ता ने अपनी आपबीती परिजन को बताई। इसके बाद पीडि़ता ने पंधाना थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पुलिस ने आरोपी नाजीम के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 506 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

युवती का पीछा कर की छेड़छाड़
इधर, पंधाना थाना के ग्राम बिलूद में युवती से छेड़छाड़ की गई। 20 वर्षीय युवती ग्राम में पैदल खेत की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी आधार सिंह राजपूत निवासी ग्राम बिलूद मिला। आरोपी ने पीडि़ता का पीछा किया और रास्ते में बात करने का बोला। लेकिन युवती ने उससे बात करने से इनकार कर दिया। साथ ही मामले की जानकारी पिता को देने की बात कही। इस पर आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ की और धमकाया। पीडि़ता ने घर पहुंचकर परिजन को मामले की जानकारी दी। साथ ही पंधाना थाने पहुंचकर शिकायत की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो