script28 साल बाद आया ऐसा शुभ संयोग | Amazing combination on holi | Patrika News

28 साल बाद आया ऐसा शुभ संयोग

locationखंडवाPublished: Feb 28, 2018 11:27:40 pm

होली पर शनि आए देवगुरु बृहस्पति की राशि में

holi

holi

खंडवा. रंगों के पर्व होली का उत्साह शुरू हो चुका है। गुरुवार को होलिका दहन शुभ मुहूर्त में किया जाएगा, शुक्रवार को रंगों की बौछार होगी। इस साल होली पर 28 साल बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिर्विद पं. अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि होली पर शनि धनु राशि में रहेगा। इससे पहले1990 में ये योग ? बना था। 28 साल बाद शनि, देवगुरु बृहस्पति की राशि में है। होली पर्व का उल्लास बाजार में भी दिखने लगा है। बुधवार को रंग, गुलाल, पिचकारी के साथ ही पूजन सामग्री, मिठाई, हार-कंगन की खरीदी के लिए लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ी।
पं अंकित मार्कण्डेय के मुताबिक होली पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसका स्वामी शुक्र है। इस नक्षत्र में जब चंद्रमा सिंह राशि में होता है, तब ये पर्व मनाया जाता है। इसी के साथ बसंत ऋतु का भी आगमन होता है। फाल्गुन पूर्णिमा पर इस बार शाम ७.२० बजे के बाद होलिका पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त है। पं. मार्कण्डेय के अनुसार पूर्णिमा पर सुबह 8.59 बजे से शाम 7.20 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा में शुभ कार्य व पूजन निषेध माना जाता है। धर्मसिंधु गं्रथ के अनुसार होलिका दहन के लिए तीन चीजों का एक साथ होना बहुत ही शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि हो, प्रदोष काल हो और भद्रा न लगा हो। इस साल होली पर ये तीनों संयोग बन रहे है, इसलिए होली आनंददायक और शुभ रहेगी।
एेसे करे होली का पूजन
होलिका दहन से पहले होली का पूजन किया जाता है। पूजा सामग्री में एक लोटा गंगाजल यदि उपलब्ध हो न हो तो ताजा जल भी लिया जा सकता है, रोली, माला, रंगीन अक्षत, गंध के लिए धूप, अगरबत्ती, पुष्प, गुड़ कच्चे सूत का धागा, साबूत हल्दी, मूंग, बताशे, नारियल व नई फसल के अनाज गेहूं की बालियां, पके चने, इलाइची, कपूर का उपयोग किया जाए।
यहां जलेगी शहर की प्राचीन होली
शहर में होलिका दहन की परंपरा बहुत पुरानी है। शहर की प्राचीन होली में दादाजी धाम की होली, केवलराम पेट्रोल पंप, नगर निगम, बजरंग चौक, शनि मंदिर चौक, पड़ावा, वि_ल मंदिर की गली में, सराफा बाजार, अनाज मंडी, भवानी माता मंदिर सहित १५० से अधिक स्थानों पर होली दहन का आयोजन किया जाएगा।
जेसीआई जलाएगा नशीले पदार्थों की होली
किसी देश को सामथ्र्यवान बनाने के लिए उसके नागरिकों का स्वस्थ होना अतिआवश्यक है। लेकिन नशा किसी भी रूप में हो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक स्तर को कमजोर करता है। इन दुर्गुणों का विनाश हो इसी कामना एवं उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जेसीआई खंडवा द्वारा गुरुवार शाम 4 बजे घंटाघर चौक हनुमान मंदिर के सामने नशीले पदार्थो की होली का दहन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो