scriptदो बहनों सहित 3 मासूमों की डूबने से मौत, शवों से लिपटकर बिलखते रहे परिजन | Badwani Two Sisters Died Case News | Patrika News

दो बहनों सहित 3 मासूमों की डूबने से मौत, शवों से लिपटकर बिलखते रहे परिजन

locationखंडवाPublished: Oct 09, 2019 08:38:05 pm

Submitted by:

deepak deewan

3 मासूमों की डूबने से मौत

Badwani Two Sisters Died Case News

Badwani Two Sisters Died Case News

बिजासनघाट.सेंधवा शहर से 7 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित सेगवी गांव में बुधवार दोपहर 3 बजे तालाब में नहाने गए 3 मासूमों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया, जिसका इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मासूमों के शव पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। बिजासन चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।
सेगवी गांव के सस्तिया फलिया में पंचायत द्वारा 15 साल पहले बनाए गए निस्तार तालाब में दोपहर 2.30 बजे के करीब फलिया के 8 बच्चे नहाने गए। इसमें 4 बच्चे नहाते समय गहरे पानी में चले गए। चारों को डूबता देख 4 बच्चे डरकर वहां से भाग गए। खेत में काम कर रहे ग्रामीण ने एक बच्चे को डूबते देखा, जिसे बचा लिया। वहीं 3 बच्चों के गहरे पानी में डूब जाने से उन्हें नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलने पर परिजनों की भीड़ तालाब के पास जमा हो गई। वहीं 30 मिनट बाद ग्रामीण थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार और बिजासन चौकी प्रभारी कमलेश सावनेर मौके पर पहुंचे। मासूमों के शव निजी वाहन से पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इस दौरान तालाब के पास परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं बचाए गए बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चा खतरे से बाहर है।
बच्चे की हालत सामान्य
गांव के बलराम जाधव ने बताया वह अन्य मजदूरों के साथ तालाब किनारे स्थित उसी के खेत में मूंगफली तोड़ रहा था। एक बच्चा पानी में हाथ पैर मार रहा था, जिसे तत्काल जाकर पानी से निकाला गया। बच्चे की पहचान राकेश पिता अमासिया (6) निवासी सेगवी के रूप में हुई। अमासिया को फोन पर घटना बताई। उसने मौके पर पहुंचकर घायल राकेश को बाइक से सिविल अस्पताल पहुंचाया। बीएमओ डॉ. सुरेश चौहान ने राकेश की जांच कर उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।

2 बहनों सहित बालक की हुई मौत

गांव के मगन ने बताया कि निस्तार तालाब में फलिया के 8 बच्चे नहाने गए थे, उनमें से 4 भाग गए। डूबने से रीता पिता भायदास (10), गीता पिता भायदास (8) और संदीप पिता आशाराम (8) की मौत हो गई। इन बच्चों के घर से तालाब 500 मीटर की दूरी पर है। सूचना मिलने पर परिजनों की भीड़ जमा हो गई। शवों को पानी से निकालकर परिजन शव से लिपट कर बिलखते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो