scriptभारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने कलेक्टोरेट तक निकाली रैली, प्रशासन को दी चेतावनी | bhartiya kisan sangh | Patrika News

भारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने कलेक्टोरेट तक निकाली रैली, प्रशासन को दी चेतावनी

locationखंडवाPublished: Jul 26, 2019 09:42:47 pm

इल्ली और खराब फसलों का सर्वे कराकर दं राहत राशि, वरना आंदोलन

भारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने कलेक्टोरेट तक निकाली रैली, प्रशासन को दी चेतावनी

भारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने कलेक्टोरेट तक निकाली रैली, प्रशासन को दी चेतावनी

खंडवा. बारिश के पानी की कमी और इल्ली लगने से खराब हो रही खरीफ फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे नहीं होता व राहत राशि नहीं मिली तो भाकिसं जिलेभर में आंदोलन करेगा। जिला अध्यक्ष धमरचंद पटेल ने कहा जून के अंतिम सप्ताह में मानसून आने के बाद जिले के सभी किसानों ने सोयाबीन, मक्का, कपास, मूंग, उड़द सहित अन्य फसलों की बोवनी कर दी। करीब एक पखवाड़े से जिले में बारिश थम गई। साथ ही गर्मी और उमस से खेतों की मिट्टी सूख गई। पानी की कमी और गर्मी से कुछ जगह सोयाबीन, मक्का, कपास व अन्य फसलों सूखने की स्थिति में आ गई तो कुछ जगह उन फसलों में इल्ली का प्रकोप बढ़ गया। एेसे में फसल खराब हो रही। कुछ जगह दोबारा बोवनी की स्थिति भी बन गई। उन्होंने कहा भाकिसं मांग करता है कि जिला प्रशासन जमीन का सर्वे कर फसल बीमा दिलाए और राज्य शासन भू-राजस्व की कंडिका ६/४ के तहत किसानों को मुआवजा राशि दी जाए। फसलों का सर्वे व किसानों को राहत राशि नहीं मिलने पर भाकिसं के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने से पूर्व सभी किसान पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित हुए। जिसके बाद बाइकों से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भाकिसं के जिला उपाध्यक्ष दिलावर सिंह चौहान, जिला मंत्री नरेंद्र तिरोले, मीडिया प्रभारी जय पटेल, शशि मिश्रा, सहमंत्री त्रिलोकचंद्र पटेल, रामसिंह देवड़ा, महेश चंद्र पटेल, हुकुम चंद पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी रखी मांग
फसलों में सिंचाई के लिए किसानों को बिजली की अतिआवश्कता है। सिंचाई के लिए बिजली दिन में दी जाएं।
नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं ५-७ हजार रुपए तक बिल आ रहे। बिजली कंपनी की यह अवैध वसूली बंद हो।
एक माह का बिल भुगतान न करने पर नियम अनुसार कंपनी कनेक्शन काटे। लेकिन १२ माह के बिल का भुगतान एक साथ कराए जाएं।
जगह-जगह शिविर लगाकर बिजली बिल की राशि कम की जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो