scriptपोर्टल में हो रहा बदलाव, नहीं हो रही मंूग की खरीदी | Changes are happening in the portal, moong is not being purchased | Patrika News

पोर्टल में हो रहा बदलाव, नहीं हो रही मंूग की खरीदी

locationखंडवाPublished: Jul 23, 2021 10:49:50 am

Submitted by:

harinath dwivedi

पोर्टल में हो रहा बदलाव, नहीं हो रही मंूग की खरीदी

moong_2.jpg
खंडवा. जिले में मूंग की फसल बेचना किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। पहले बेचने की समस्या रहती है और समर्थन मूल्य में बेचने में भी परेशानी हो रही है। पहले देर से खरीदी की घोषणा फिर बीच में निश्चित मात्रा में खरीदा का ऐलान और अब पोर्टल मेंटेनेंस के चलते आठ दिनों से खरीदी नहीं करने से किसान परेशान हो गए है। बता दें कि सरकार ने समर्थन मूल्य 7195 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की घोषणा की, लेकिन 15 जून से ही खरीदी की गति धीमी चल रही थी, अब पोर्टल के मेंटेनेंस के नाम पर जिले में 8 दिन से खरीदी बंद है। खरीदी केंद्रों पर पोर्टल बंद होने के नोटिस लगा दिए गया है। लेकिन कब शुरू होगा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। जिससे किसान परेशान हो रहे है। जिले में 7 हजार पंजीकृत किसान हैं। इनमें से केवल 33 क्विंटल की खरीदी हुई थी जिसके बाद से पोर्टल बंद है।
समय निकलने के बाद कैसे होगी तुलाई
समितियों द्वारा मैसेज भेजने का प्रावधान है। एक बार भेजा मैसेज 7 दिन तक मान्य रहता है। जिले में मूंग ई उपार्जन का पोर्टल बंद है। ऐसे में जिन किसानों को सप्ताहभर पहले मैसेज मिले थे, उनकी मूंग अभी नहीं तौली गई है। इससे किसान परेशान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो