scriptक्रिसमस-डे: क्रिसमस की तैयारी, चर्च में की सजावट | Christmas preparations, Church decorations | Patrika News
खंडवा

क्रिसमस-डे: क्रिसमस की तैयारी, चर्च में की सजावट

क्रिसमस-डे: क्रिसमस-डे की तैयारी, चर्च में की सजावट

खंडवाDec 23, 2021 / 09:01 pm

harinath dwivedi

CHRISTMAS : रिक्शा में चलती-फिरती दुकान पर बिक रही सांता क्लॉज की ड्रेस और मुखौटे

CHRISTMAS : रिक्शा में चलती-फिरती दुकान पर बिक रही सांता क्लॉज की ड्रेस और मुखौटे,CHRISTMAS : रिक्शा में चलती-फिरती दुकान पर बिक रही सांता क्लॉज की ड्रेस और मुखौटे,CHRISTMAS : रिक्शा में चलती-फिरती दुकान पर बिक रही सांता क्लॉज की ड्रेस और मुखौटे

खंडवा. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस-डे के रूप में मनाने को लेकर ईसाई समाज के लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। इसके चलते लोगों ने अभी से क्रिसमस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। शहर के सभी गिरजाघरों में रंगाई पुताई के बाद अब साज-सज्जा भी लगभग पूरी हो चुकी है। दो साल कोरोना की वजह से क्रिसमस सादगी से मनाने के बाद इस बार पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर में कैथोलिक समुदाय के गणेश तलाई स्थित प्रमुख चर्च सेंट मेरी तथा मेथोडिस्ट समुदाय के तीन पुलिया के निकट स्थित चर्च परिसर में गोशाला निर्माण किया जा रहा है। यहां आकर्षक झांकी भी सजाई गई है। प्रभु के जन्मोत्सव से पूर्व चर्च में प्रार्थना सभाएं प्रारंभ हो चुकी है। प्रभु यीशु की अराधना और क्रिसमस के आमंत्रण के लिए समाजजन घर-घर जाकर कैरोल गीत गाकर क्रिसमस का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान सांता क्लाज बन कर बच्चों को गिफ्ट और चाकलेट बांट रहे हैं। दो साल कोरोना की वजह से क्रिसमस सादगी से मनाने के बाद इस बार पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर में कैथोलिक समुदाय के गणेश तलाई स्थित प्रमुख चर्च सेंट मेरी तथा मेथोडिस्ट समुदाय के तीन पुलिया के निकट स्थित चर्च परिसर में गोशाला निर्माण किया जा रहा है। यहां आकर्षक झांकी भी सजाई गई है। 24 दिसंबर की मध्य रात्रि यहां प्रभु यीशु का जन्म उपरांत चर्च में ले जाकर धार्मिक आयोजन व विशेष प्रार्थना होगी। दो साल कोरोना की वजह से क्रिसमस सादगी से मनाने के बाद इस बार पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है।
——————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो