खंडवा

बदला मौसम का मिजाज: आसमान में छाए बादल, हवाओं से बढ़ी ठंडक

बदला मौसम का मिजाज: आसमान में छाए बादल, हवाओं से बढ़ी ठंडक

खंडवाJan 22, 2022 / 09:28 pm

harinath dwivedi

clouds in ajmer

खंडवा. चार वेदर सिस्टम सक्रिय होने से जिले के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का सिलसिला जारी है। वहीं हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक घुली है। इसी बीच दोपहर के समय ठंडी हवाओं ने जिले में फिर से ठंडक ला दी है। पिछले दिनों धूप से तापमान में बढोत्तरी आ रही थी लेकिन अब मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं बारिश होने और बिजली चमकने व गिरने की संभावना जताई है। जिले में शनिवार सुबह से ही बादल छाए हैं। शहर समेत ग्रामीण अंचल में सुबह से कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार नमी बढऩे के कारण फिलहाल रात का तापमान बढऩे से ठंड से कुछ राहत मिल गई है। सोमवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। शनिवार को खंडवा का अधिकतम तापमान ३०.१ डिग्री और न्यूनतम पारा १०.४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन वेदर सिस्टमों के असर से बदला मौसम
वर्तमान में उत्तरी दिशा के ऊपर एक चक्रवातीय घेरा सक्रिय है। उत्तरी दिशा के ऊपर हवाएं एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में है। मध्य में ऊपर चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। जिसमें हवाओं के आने का असर रविवार को भी रहेगा। हवा का रुख भी दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण दिन के तापमान में कुछ कमी आने लगी है, वहीं रात का तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने लगी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.