खंडवाPublished: Sep 21, 2023 10:12:11 am
Ashtha Awasthi
acharya shankar statue- 5 हजार संत-मनीषी और विशिष्टजन बनेंगे ऐतिहासिक पल के साक्षी
भोपाल। ओंकारेश्वर में चारों ओर भगवा झंडे लहरा रहे हैं। ढोल-नगाड़ों से इलाका गूंज रहा है। साधु-संतों की उपस्थिति अलग अहसास दे रही है। अतिथियों का स्वागत केरल की पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया जा रहा है। हर कोई धर्म और आदि शंकराचार्य के रंग में रंगा है। हो भी क्यों न... ओंकारेश्वर एकात्मधाम धार्मिक पर्यटन की नई राजधानी जो बनने जा रहा है।