खरगोन में दंगा पीडि़तों को भड़काने गए थे कांग्रेसी
-भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने खरगोन की घटना को लेकर साधा निशाना
खंडवा
Updated: May 07, 2022 01:14:31 pm
खंडवा.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने खंडवा पहुंचे। दोपहर 1 बजे उन्होंने श्री दादाजी आश्रम पहुंचकर दादाजी महाराज की समाधि पर माथा टेक चादर चढ़ाई और धूनीमाई में आहुति डाली। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा खरगोन की घटना के इतने दिन बाद गुरुवार को कांग्रेसी यहां दंगा पीडि़तों की पीड़ा जानने नहीं बल्कि लोगों को भड़काने गए थे, जिसे लोगों ने नकारते हुए वहां से भगा दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है जो तुष्टिकारण की राजनीति करती है। जिन के श्रेय से लोग दंगा कर रहे थे, वह कांग्रेस के नेता है। ये साफ लोग समझ गए है। राजस्थान में तो कांग्रेस की सरकार है वहां के एक मंत्री को लोगों ने भगा दिया। कांग्रेस का चेहरा एकदम बेनकाब हो गया है। वह वोट और तुष्टिकरण की राजनीति करते है। इस लिए सब जगह लोग कांग्रेस को नकार रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर बंदर में के हाथ में उस्तरा दे दिया जाए तो वह सबकी हजामत बना देता है, सबकी हालत खराब करता है, वही हाल मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ हो रहा है। केजरीवाल द्वारा पंजाब पुलिस का गलत उपयोग कर भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर सिंह बग्गा कि जिस तरह से गिरफ्तारी करवाई गई है वह गिरफ्तारी अपने आप में ही शर्मनाक है। दादाजी दरबार में कैलाश विजयवर्गीय के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल भी मौजूद थे।

खंडवा. दादाजी दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
