बोर्ड ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ से 31 मार्च तक वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है। शिक्षकों से घर से ही ऑनलाइन कंटेंट तैयार करना, ऑनलाइन टीचिंग और ऑनलाइन मूल्यांकन जैसे काम करने को कहा है। सीबीएसई ने जो सर्कुलर जारी किया है, उसमें स्कूलों से कहा गया है कि वे अपने छात्रों को इ-लर्निंग के लिए प्रोत्साहित करें। इसमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन एजुकेशन के प्लेटफॉर्म की भी जानकारी दी गई है। इस सर्कुलर में बताया गया है कि स्कूली बच्चे वेबपोर्टल के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
1. दीक्षा
– इस ऐप पर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के लिए पढऩे-पढ़ाने की रोचक सामग्री उपलब्ध है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
2. इ-पाठशाला
– इस वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप को एनसीइआरटी की ओर से डिजाइन किया गया है। इस पर एनसीईआरटी ने 1886 ऑडियो, 200 वीडियो, 696 इ-पुस्तकें और 504 फ्लिप पुस्तकें डाली हैं, जिससे छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
3. राष्ट्रीय मुक्त शैक्षिक संसाधन कोष
– इस पोर्टल पर कई भाषाओं में अलग-अलग विषयों पर सामग्री मौजूद है। इसमें 401 संकलन, 2779 दस्तावेज, 1664 ऑडियो सामग्री, 6153 वीडियो, 1345 इंटरेक्टिव सामग्री शामिल है। पोर्टल पर कुल 14527 फाइल हैं।
1. स्वयं
– इस ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म पर विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इस पर 9वीं से 12वीं और उच्च शिक्षा के स्टूडेंट्स के लिए 1900 कोर्स उपलब्ध हैं। इन कोर्स में इंजीनियरिंग, ह्यूमेनेटीज, सोशल साइंस, लॉ और मैनेजमेंट भी शामिल है। इसकी खासियत यह है कि इस पोर्टल के जरिए कोर्स करने पर उसका क्रेडिट आपको अपनी नियमित डिग्री में मिलता है।
2. स्वयंप्रभा
– स्वयंप्रभा डीटीएच टीवी चैनल है। इसके जरिए आप 24 घंटे शैक्षिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। इस चैनल पर 9वीं से 12वीं तक और उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन सामग्री मौजूद है।
सीबीएसई ने छात्रों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने के लिए नए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर छात्र सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधित सलाह ले सकते हैं। बोर्ड ने जो नंबर जारी किए हैं, उनमें 9899991274, 8826635511, 9717675196, 9999814589 पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और 9811892424, 9899032914, 9599678947, 7678455217 और 7210526621 पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने इससे पहले हेल्पलाइन नंबर 1800118004 जारी किया था। इस पर विद्यार्थी 31 मार्च तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक जानकारी ले सकते हैं।