script

राम नवमीं : रंगोली, दीप जला घर-घर में मनाया श्रीराम लला का जन्मोत्सव

locationखंडवाPublished: Apr 03, 2020 12:33:44 am

Submitted by:

dharmendra diwan

कोरोना वायरस के कारण पहली बार रामनवमीं के नहीं हुए सार्वजनिक कार्यक्रम

Corona Virus: Ram Navami's public programs not done

खंडवा। कंचन नगर में भगवान राम आकृति रंगोली उकेरी। रंगोली में कोरोना से बचाव और कोरोना वायरस को देश से भगाने का संदेश दिया गया। रंगोली राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला एवं संभाग अध्यक्ष संतोष भारत सिंह राठौड़ ने बनाई।

खंडवा. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव गुरुवार को खंडवा सहित जिलेभर में मनाया गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार श्रीराम नवमीं के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो पाए। न किसी जगह झांकी, शोभायात्रा निकल पाई और न भंडारे हो पाए।
हिंदू समाज ने अपने-अपने घरों में रामलला का जन्मोत्सव मनाया। कई घरों में राम नवमीं पर परिवार के साथ सुंदरकांड, यज्ञ एवं आदि धार्मिक आयोजन किए। शाम को लोगों ने अपने-अपने घर के सामने दीप जलाकर भगवान श्रीराम का जन्मदिवस मनाया। कंचन नगर में भगवान राम आकृति रंगोली उकेरी। रंगोली में कोरोना से बचाव और कोरोना वायरस को देश से भगाने का संदेश दिया गया। रंगोली राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला एवं संभाग अध्यक्ष संतोष भारत सिंह राठौड़ ने बनाई।
पहली बार ऐसा मौका रहा जब प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से बड़े स्तर पर नहीं मनाया जा सका। शहर के जूना राममंदिर रामगंज, प्राचीन राममंदिर बड़ाबम, महेश्वरी राममंदिर बड़ाबम, गोलमाल बाबा राममंदिर, बालाजी मंदिर घंटाघर, वि_ल मंदिर, बजरंग चौक पर मुनिबाबा मंदिर में पंडितों ने अभिषेक, पूजन, पाठ कर आरती की। मुनिबाबा मंदिर में पंडित नवीन शर्मा एवं उनके परिजनों द्वारा भगवान राम की जन्म आरती शंख व घडिय़ाल बजाकर की गई। शहर के राम-जानकी विराजित मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए नहीं खुले।

ट्रेंडिंग वीडियो