खंडवा

किशोर पुण्यतिथि: किशोर कुमार अलंकरण से रूमी और योगेश नवाजे जाएंगे

देश के ख्यात पाश्र्व गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि आज है। खंडवा में किशोर नाइट में अनुराधा पौडवाल प्रस्तुतियां देगी। वहीं किशोर अलंकरण दिया जाएंगा।

खंडवाOct 13, 2017 / 09:59 am

संजय दुबे

Death Anniversary: Kishore Kumar will Rumi and Yogesh rewarded in khandwa

खंडवा. किशोर अलंकर समारोह के लिए पुलिस लाइन मैदान में ३ हजार कुर्सियां और ४० सोफे लगाए गए हैं। मंच परंपरागत ही है और इस पर ही किशोर अलंकरण सम्मान समारोह होने के बाद किशोर नाइट होगी। हरफनमौला किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर १३ अक्टूबर को सुबह समाधि पर सुरमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा, दूध-जलेबी का भोग लगाएंगे।
नगर निगम प्रशासन व किशोर सांस्कृतिक प्ररेणा मंच के तत्वावधान में किशोर दा की समाधि स्थल पर सुबह 10 बजे से गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम होगा। पुण्यतिथि पर शुक्रवार शाम ७.३० बजे से पुलिस लाइन ग्राउंड पर किशोर अलंकरण सम्मान से पटकथा लेखक रूमी जाफरी और गीतकार योगेश सम्मानित होंगे। किशोर नाइट में अनुराधा पौडवाल प्रस्तुति देंगी।

फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगी अनुराधा पौडवाल
खंडवा. संस्कृति विभाग द्वारा निर्देशन, अभिनय, पटकथा व गीत लेखन के क्षेत्र में दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से वर्ष 2015 के लिए पटकथा लेखक रूमी जाफरी और वर्ष 2016 के लिए गीतकार योगेश को सम्मानित किया जाएगा। रूमी जाफरी गुरुवार शाम को हनुवंतिया पहुंच गए हैं, वे शुक्रवार शाम को खंडवा आएंगे। अनुराधा पौडवाल के दोपहर १ बजे तक खंडवा पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। भजनों के लिए पहचान रखने वाली पौडवाल यहां फिल्मी और किशोर दा के साथ गाए गीतों की प्रस्तुति देंगी।

100 गीतों में किशोर दा की याद…
गौरीकुंज सभागार में दोपहर १ से शाम ५ बजे तक किशोर गायक पुणे के जितेंद्र भुरुक और अहमदनगर के शिल्पकार प्रमोद कामले द्वारा किशोर दा की प्रतिमा सृजन का अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा। जो प्रतिमाएं बनेंगी वो जिला प्रशासन को सौंपी जाएंगी, जिनका उपयोग किशोर दा के घर के बाहर, स्मारक या समाधि पर लगाकर किया जाएगा।

किशोर दा के जूते लेकर आए गौतम
कोलकाता से गुरुवार को खंडवा पहुंचे गौतम घोष ने किशोर दा के पुस्तैनी मकान पर पहुंचकर चौकीदार सीताराम काका से चर्चा की। यहां उन्होंने ‘आ चल के तुझे मैं लेकर चलूं…Ó और ‘कोई हमदम न रहा कोई साथी न रहा…Ó गुनगुनाया। गौतम, किशोर दा के जूतों की पूजा करते हैं, वे यहां अपने साथ ये जूते लेकर आए हैं। पेशे से गायक हैं।
भारत रत्न देने की मांग
कोलकाता से किशोरप्रेमियों का दल खंडवा आएगा और उनको भारत रत्न देने की पैरवी करेंगे। प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सचिव सहित अनिर्बन दत्ता, इंद्राणी मुखर्जी, गौतम घोष रहेंगे। वे एक स्वीकृति फॉर्म भी से भरवाएंगे। यह दल संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा से भी मिलेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.