scriptभाभी को देवर ने छेड़ा, कपड़े फाड़े, फिर गैस की नली खोल…. | Devar tampered with bhabhi tear clothes | Patrika News

भाभी को देवर ने छेड़ा, कपड़े फाड़े, फिर गैस की नली खोल….

locationखंडवाPublished: Sep 03, 2017 05:08:00 pm

मध्यप्रदेश के खंडवा में देवर ने ही भाभी की आबरू लुठने की कोशिश की। पानी मांगने के बहाने हाथ पकड़ा, फिर धमकाते हुए गैस की नली खोल दी।

devar bhabhi

Devar tampered with bhabhi tear clothes

 खंडवा. कलयुगी देवर ने भाभी की ही आबरू लुटने की कोशिश की। भाभी ने विरोध किया तो जबरजस्ती करने की। कपड़े फाड़े और धमकाया। फिर डरकर खुद को बचाने और किसी को बात नहीं बताने को लेकर गैस की नली खोलकर आग लगाने की धमकी दी। सेठी नगर क्षेत्र निवासी एक पुलिसकर्मी की पत्नी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में महिला ने मोघट थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वारदात ३१ अगस्त दोपहर की है। जानकारी के अनुसार ३१ अगस्त की दोपहर करीब ३ बजे पुलिसकर्मी पति ड्यूटी पर चले गए।
पानी के बहाने पकड़ा हाथ

पति के जाने के बाद ३६ वर्षीय पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में देवर लगने वाला आनंद पंवार निवासी संजय नगर घर पहुंचा। उसने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने चली गई। तभी वह पलंग पर जाकर बैठ गया। पानी लेकर आई और पानी दिया तो उसने बुरी नियत से महिला का हाथ पकड़ लिया। विरोध किया तो कपड़े फाड़ दिए।
धमकाते हुए नोटकी मचाई

महिला चिल्लाने लगी। इस पर आनंद दौड़कर किचन में घुस गया। किचन में रखे गैस सिलेंडर की गैस पाइप निकाल ली और धमकी देते हुए बोला यदि चिल्लाया और किसी को कुछ बताया तो आग लगाकर जान से मार दूंगा। महिला डर कर चुप हो गई। तभी आरोपित आनंद मौके से भाग गया।
पति ने केस दर्ज कराया

घटनाक्रम से महिला डर हुई थी। पति ड्यूटी से घर लौटे तो उन्हें पूरी कहानी बताई। मामला सुन पति दंग रह गया। आरोपित ने फोन पर भी महिला को धमकाया। शनिवार को महिला ने मोघट थाने में आरोपित आनंद पंवार के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया।उसने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने चली गई। तभी वह पलंग पर जाकर बैठ गया। पानी लेकर आई और पानी दिया तो उसने बुरी नियत से महिला का हाथ पकड़ लिया। विरोध किया तो कपड़े फाड़ दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो