खंडवा

ज्ञानेश्वर पाटिल को मिला शिवराज का आर्शीवाद, खंडवा लोकसभा सीट के होंगे बीजेपी के उम्मीद्वार

खंडवा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट दिया गया है।

खंडवाOct 07, 2021 / 10:30 am

harinath dwivedi

Dnyaneshwar Patil of Khandwa Lok Sabha seat will be BJP’s candidate

खंडवा. आखिरकार बीजेपी ने खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। खंडवा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट दिया गया है। बताया दें कि खंडवा लोकसभा सीट पूर्व में दो नामों पर भी सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में पैनल में ज्ञानेश्वर पाटिल, राजपाल सिंह तोमर, हर्ष सिंह चौहान व अर्चना चिटनिस का नाम दिया गया था। प्रदेश संगठन इस सीट पर ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहता था। ऐसे में ज्ञानेश्वर पाटिल को बनाया गया। वहीं जैसे ही गुरुवार सुबह उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार तय किया उसके बाद लोकसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने गुरुवार सुबह 6 बजे अपने पैतृक निवास ग्राम बोहरड़ा पहुँचे और वहां निवास पर स्वर्गीय माता-पिता को नमन कर ईच्छापुर के लिए रवाना हो गए। वहीं नवरात्र के प्रथम दिवस पर माँ इच्छादेवी का आशीर्वाद लेने के बाद शाहपुर में स्व. नन्दकुमार सिंह चौहान के समाधी स्थल पहुचेंगे और श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद बुरहानपुर में संजय नगर में स्व. नन्दकुमार सिंह चौहान की निवास पर पहुँचेगे। इसके बाद अटल समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद खंडवा के लिए रवाना होंगे। यहां श्री दादाजी धूनीवाले मन्दिर पहुचेंगे।

Home / Khandwa / ज्ञानेश्वर पाटिल को मिला शिवराज का आर्शीवाद, खंडवा लोकसभा सीट के होंगे बीजेपी के उम्मीद्वार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.