script

दादाजी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा प्रवेश, करना होगा ऑनलाइन दर्शन

locationखंडवाPublished: Jul 20, 2021 07:15:04 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

dadaji dham khandwa: कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन का फैसला, 21 से 23 जुलाई तक बंद रहेगा मंदिर

guru_poornima1.png

खंडवा. जिले मेेंं गुरुपूर्णिमा महोत्सव के लिए दादाजी दरबार (dadaji dham khandwa) पूरी तरह से तैयार हो गया है। दरबार में 21 से 23 जुलाई तक महोत्सव मनाया जाएगा। लेकिन महोत्सव में आम श्रद्धालुओं के शमिल होने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं मंगलवार रात 12 बजे से जिले की सीमाओं को भी सील किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार सिर्फ सेवादार और पुजारी ही मंदिर के भीतर प्रवेश कर पाएंगे।

 

प्रशासन के अनुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए अन्य राज्यों व जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शमिल होने खंडवा आते है इससे बाहरी जिलों की भीड़ को रोकने मंगलवार रात से जिले की सीमाएं सील की जा रही हैं। खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी ने आदेश जारी कर कहा है कि बाहरी व्यक्ति को जिले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरु पूर्णिमा के अलावा सावन में कावड़ यात्रा और भंडारे प्रतिबंधित रहेंगे। मंगलवार रात 12 बजे से जिले की सीमाओं को भी सील किया जा रहा है।

guru_poornima2.png

पर्व के पूर्व ही दर्शन कर वापस जा रहे लोग

कोरोना गाइड लाइन के चलते और महाराष्ट्र में कोरोना का कहर अभी भी जारी होने से बाहरी भक्तों के निशान लाने पर लगे प्रतिबंध के चलते भक्त अभी से निशान लेकर पहुंच रहे हैं। दादाजी धाम में अब तक महाराष्ट्र, बैतुल, छिंदवाड़ा सहित अन्य स्थानों से सैकड़ों भक्त निशान चढ़ाकर जा चुके है। इन निशानों को पर्व के मुख्य दिवस पर दादाजी को अर्पित किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के सुभाष नागोरी ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार 20-20 लोगों को निशान चढ़ाने की अनुमति दी जा रही है, लोग निशान चढ़ाकर दर्शन कर वापस जा रहे हैं।

khandwa2.png
पर्व पर दिनभर चलेंगे लाइव दर्शन

देश-विदेश में बसे दादाजी भक्तों के लिए ट्रस्ट के सेवाधारियों द्वारा फेसबुक पेज भी बनाया गया है। श्री दादा दरबार पेज पर अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग जुड़े चुके हैं। दादाजी भक्त रौचक नागोरी ने बताया कि यूं तो दादाजी दरबार के पेज पर रोज आरती के लाइव दर्शन कराएं जाते हैं, लेकिन पर्व के दिन 23 जुलाई को पर्व की चारों आरती, हवन, कथा की दोनों आरती, सेवा, पूजा और अभिषेक का सीधा प्रसारण की व्यवस्था फेसबुक पेज पर की जाएगी, जिससे देश-विदेश के भक्त सीधे दर्शन कर सकेंगे।

khandwa1.png

ट्रेंडिंग वीडियो