scriptसौहार्द्र से निकाली झांकियां, सुबह कंट्रोल रूम में नाचे कलेक्टर-एसपी | Full covrage of Ganesh visarnjan jhanki in khandwa | Patrika News

सौहार्द्र से निकाली झांकियां, सुबह कंट्रोल रूम में नाचे कलेक्टर-एसपी

locationखंडवाPublished: Sep 06, 2017 04:37:18 pm

शहर में 15 साल बाद बिना तानव के गणेश विसर्जन की झांकियां निकाली गई। इस बार सौहार्द से झांकियों का कारवां निकाला गया।

Full covrage of Ganesh visarnjan jhanki in khandwa

Full covrage of Ganesh visarnjan jhanki in khandwa

खंडवा. शहर में 15 साल बाद बिना तानव के गणेश विसर्जन की झांकियां निकाली गई। इस बार सौहार्द से झांकियों का कारवां निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ झांकियों को निहारने पहुंचे।12 घंटे तक शहर में निकलता रहा झांकियों का कारवा रात 9.30 पर पहली झांकी सोलह खोली क्षेत्र की निकली और सुबह 9.30 बजे आनंद नगर की आखिरी झांकी काहरवाड़ी से निकली। नमाज के पहले सुबह 5.01 बजे निकाली शिवाजी नगर की झांकी इसके बाद 48 मिनट तक रोका कारवां। पहली बार सुबह 4.30 बजे माला की तरह झांकियों का एक सिरा बॉम्बे बाजार और दूसरा कहारवाड़ी पर था। सुबह 5.01 बजे शिवाजी नगर दादाजी वार्ड की झांकी निकालने बाद कहारवाड़ी मस्जिद के पहले झांकियों रोका गया। नमाज के लिए 48 मिनट रोका गया। नमाज अदा होने के बाद सुबह 6.11 बजे झांकियां निकाली गई। यहां से 6.11 बजे पहली झांकी रामगंज की थी। इसके बाद सुबह 9.29 बजे तक यहां से सभी झांकियां शांति पूर्ण तरीके से निकाल गई। झांकी चल समारोह का धूम पूरी रात शहर में रही। पहली झांकी कहारवाड़ी से रात करीब 11.30 बजे क्रास हुई। वहीं दूसरी झांकी रात 2.40 बजे कहारवाड़ी पहुंची। रात 4.30 बजे तक जलेबी चौक पर झांकियां पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। आठ घंटे तक झांकियां एक माला की तरह चलती रहीं। आनंद नगर, जसवाड़ी रोड, टपालचाल की झांकी रात करीब 3.30 बजे तक बॉम्बे बाजार पहुंची। इस बार चल समारोह मार्ग पर शायद पहली बार ऐसा हुआ की बॉम्बे बाजार से लेकर जलेबी चौक, बजरंग चौक, कहारवाड़ी, कंट्रोल रूम मार्ग पर एक साथ झांकियों का कारवां देखने को मिला।
आनंद नगर की झांकी का ट्रैक्टर खराब
आनंद नगर की झांकी का ट्रैक्टर खराब होने से झांकी लेट हुई। प्रशासन ने ट्रैक्टर की व्यवस्था कर रखी थी। इसे ट्रैक्टर बदल कर निकाला गया। वहीं किसी भी झांकियों में परेशानी होने पर प्रशासन ने सहायता कर निकाला।
 अनंत चतुर्दशी पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश को जहां दिन में धूमधाम से विदाई दी गई। वहीं शाम ढलते ही झांकियों के कारवां की तैयारी शुरू हुई। रात 9.30 बजे पहली झांकी 16 खोली जलेबी चौक पहुंची। इसके बाद झांकियों का चल समारोह शुरू हुआ। वहीं कहारवाड़ी से पहली मानसिंग मिल रात 11.30 बजे और दूसरी झांकी सोनकर मोहल्ला रात 2.40 बजे क्रॉस हुई। चल समारोह में 20 से अधिक झांकियां और करीब सात अखाड़े शामिल हुए। धार्मिक और पौराणिक, किसान की आत्मकथा, देश विकास के विषय पर आधारित झांकियों ने शहरवासियों को खूब लुभाया। चल समारोह मार्ग पर पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर अलर्ट रहा। ड्रोन कैमरा, अश्वरोही दल, सीसीटीवी कैमरों से झांकियों की निगरानी की गई। सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त के चलते झांकियां देखने पुरुषों के साथ महिला और बच्चों की भीड़ पहुंची।
ये 20 झांकियां निकली
मानसिंग मिल, सोनकर मोहल्ला, पद्मकुंड वार्ड, १६ खोली, शिवाजी चौक, सिंघाड तलाई, शनि मंदिर, झमराल मोहल्ला, भवानी माता, शिवाजी नगर, दादाजी वार्ड, पड़ावा, नरेश यादव पड़ावा, बुधवारा बाजार, माता चौक, कुम्हारबेड़ा, जसवाड़ी रोड, टपालचाल, सिंधी कॉलोनी, रामनगर, आनंद नगर। 
पुलिस के साये में रहा चल समारोह रूट
चल समारोह मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। यहां हर पांच कदम पर पुलिस टीम तैनात की गई। वहीं अश्वरोही दल लगातार मार्ग पर जायजा लेता रहा। इसके अलावा एसपी भसीन ब्लैक कमांडो और भारी पुलिस बल के साथ झांकियों में शामिल होते रहे। चल समारोह के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके मद़्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
7 am at kaharwari in khandwa
IMAGE CREDIT: Patrika
कहारवाड़ी से सुबह निकली यह झांकिया
सुबह 5.01 बजे छत्रपति शिवाजी नगर की झांकी
सुबह 6.11 बजे रामगंज की झांकी
सुबह 6.23 बजे महाकाल सेना माता चौक
सुबह 7.01 बजे सराफा की झांकी
सुबह 7.27 बजे गणेश तलाई की झांकी
सुबह 7.33 बजे जसवाड़ी रोड की झांकी
सुबह 9.19 बजे शास्त्री नगर की झांकी
सुबह 9.29बजे आनंद नगर की आखिरी झांकी निकली
Ganesh talai jhanki khandwa
IMAGE CREDIT: patrika
16 खोली पहली, शनि मंदिर पीछे से पहुंची
जलेबी चौक पर पहुंचने पर चल समारोह का पहला पुरस्कार ११ हजार रुपए १६ खोली झांकी समिति को कलेक्टर अभिषेक सिंह और एसपी नवनीत भसीन ने दिया। पीछे से शनि मंदिर, मानसिंग मिल, पद्मकुंड वार्ड की झांकी पहुंची। कहारवाड़ी सबसे पहले मानसिंग की झांकी क्रास हुई। बुधवारा , सराफा बाजार, सोनकर मोहल्ला रात १२.३० बजे जलेबी चौक पहुंची। इधर, शिवाजी चौक की झांकी भी रात १ बजे जलेबी चौक पहुंची। अन्य झांकियां अपने स्थान से जलेबी चौक की ओर रवाना हो गई थी।
चल समारोह के दौरान जलेबी चौक पर झांकियों का मजमा लगा। यहां से झांकियों का चल समारोह शुरू हुआ, जो बजरंग चौक, कहारवाड़ी, स्टेशन रोड, बॉम्बे बजार, घंटाघर, नगर निगम होते हुए अपने-अपने स्थान पर पहुंची। बुधवार को भी कुछ क्षेत्रों की झांकियां अपने स्थान पर खड़ी रहेंगी। यहां लोग झांकी को निहार के लिए पहुंचेंगे। रात करीब 4 बजे झांकियां बॉम्बे बाजार से जलेबी चौक की ओर रवाना होती दिखीं। यहां झांकियों के साथ चल रहे युवा ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमे।
Sp and Dm khandwa in control room after Ganesh visarjan jhanki
IMAGE CREDIT: patrika
कंट्रोल रूम में मना जश्न जमकर झूमें एसपी -कलेक्टर
कहारवाड़ी से शांतिपूर्ण तरीके से झांकियां सुबह 9.29 बजे निकल गई। इसके बाद कंट्रेाल रूम में जमकर जश्न मनाया। इसके बाद 10 बजे तक कंट्रोल रूम में कलेक्टर व एसपी ने डांस किया और शांति के साथ झांकी निकलने पर खुशी व्यक्त कर मस्ती में झूम उठे।
mahadevgarh khandwa jhanki visarjan
IMAGE CREDIT: patrika
नहीं निकली महादेवगढ़ की झांकी, युवाओं ने दिखाए करतब
महादेवगढ़ की झांकी अखंड मार्ग की मांग के चलते नहीं निकली। इस स्थानीय झांकी में दो हजार से अधिक युवा शामिल हुए। महादेवगढ़ परिसर में डीजे और ताशों की धुन पर युवाओं जमकर थिरके वहीं अखाड़ों के कलाकारों ने खूब करतब दिखाए। इसके अलावा स्क्रीन पर भगवान भोले की संगीतों का आनंद लिया। झांकी चल समारोह देखने आने वाले शहरवासियों ने महादेवगढ़ पहुंचकर भगवान भोले के दर्शन किए व कलाकारों द्वारा किए गए करतबों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। 
इन विषयों पर बनी झांकियां…
समुद्र मंथन : गणेश तलाई क्षेत्र से इस बार झांकी समुद्र मंथन की झांकी निकाली गई। यह झांकी पिछले १२ साल से यहां से नहीं निकाली गई। झांकी पूर्व पार्षद प्रकाश यादव ने निकाली।
बकासुर का वध : कृष्ण भगवान की बाल लीला पर आधारित बकासुर के वध की झांकी झमराल मोहल्ले से ओम पिंडारी गणेश मंडल ने निकाली। लोकेश निक ालजे ने बताया यह झांकी का पहला साल है।
आदिवासी लोक संस्कृति : पड़ावा चौक से दो झांकी निकाली गई। पहली झांकी में आदिवासी लोक संस्कृति व दूसरी झांकी पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के जीवन पर 

भोले का अभिषेक – सराफा गणेश मंडल ने बार भोले के अभिषेक की झांकी निकाली। समिति के कुश पालीवाल ने बताया पिछले सालों में यहा झांकी बनाना बंद कर दिया था। इस बार से झांकी निकालना प्रारंभ किया है।
शिव आराधना- बुधवारा चौक ने शिव आराधना की झांकी निकाली। समिति के सोनू चोरसिया व हरि अग्रवाल ने बताया झांकी यह झांकी निर्माण का 68 वां वर्ष है।

कचरा कलेक्शन- टपालचाल चौक ने इस बार डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की झांकी निकाली। स्वच्छता का संदेश देती हुई झांकी निकाली गई।
मां गंगा का अवतार- शिवाजी चौक पर मां गंगा के अवतार की झांकी निकाली गई।

भोले की बरात- शस्त्री नगर से वंदेमातरम शक्ति संगठन भाले की बरात निकाली

नर्मदा का उद्गम- रामनगर से इस बार नर्मदा के उदग्म स्थल अमरकंटक की झांकी निकाली गई। इसमें पर्यावरण को बचाने का संदेश के खास रहा।
महाकाल की आरती- माता चौक पर महाकाल की भस्म आरती की झांकी निकाली।
भोले की भक्ति- रामगंज से भोले की भक्ति पर आधारित झांकी निकाली जा जा रही है।

महादेव गढ़ की स्थाई झांकी – जय हिंदू राष्ट्र इस बार महादेव के पूजन और रुदाक्ष के महादेव के अभिषेक पर आधारित झांकी बनाई, लेकिन अखंड मार्ग की मांग को लेकर यह झांकी निकाली नहीं गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो