scriptGovernment's gift... 673 panchayats with unopposed Panch-Sarpanch | सरकार की सौगात... प्रदेश में 673 निर्विरोध पंच-सरपंच वाली पंचायतें पुरस्कार के लिए चयनित | Patrika News

सरकार की सौगात... प्रदेश में 673 निर्विरोध पंच-सरपंच वाली पंचायतें पुरस्कार के लिए चयनित

locationखंडवाPublished: Jun 02, 2023 11:38:01 am

Submitted by:

Rajesh Patel

प्रदेश की 673 पंचायतों को पुरस्कार के रूप में विकास के लिए चयनित पंचायतों को 51.46 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

Youth of Ratlam not invited in Yuva Mahapanchayat
Youth of Ratlam not invited in Yuva Mahapanchayat
राजेश पटेल

खंडवा. सरकार ने खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी की पंचायतों के साथ ही प्रदेश की 673 पंचायतों को पुरस्कार के लिए चयन किया है। सरकार जल्द ही चयनित पंचायतों में पुरस्कार के रूप विकास के लिए विशेष तोहफा देगी। इसमें निर्विरोध पंच, सरपंच के साथ सभी पदों पर महिलाएं चुनी जाने वाली ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। पंचायत राज संचालनालय ने कलेक्टर समेत जिला पंचायतों को पत्र में जिसमें कहा है कि प्रदेश की 673 पंचायतों को पुरस्कार के रूप में विकास के लिए चयनित पंचायतों को 51.46 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.