scriptगुरु पूर्णिमा आज : पाबंदी बढ़ी फिर भी 10,000 श्रद्धालुओं की दरबार में हाजिरी | Guru Purnima today | Patrika News

गुरु पूर्णिमा आज : पाबंदी बढ़ी फिर भी 10,000 श्रद्धालुओं की दरबार में हाजिरी

locationखंडवाPublished: Jul 23, 2021 11:14:04 am

Submitted by:

harinath dwivedi

पुलिस ने दादाजी समाधि स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगाए. 24 जुलाई तक धाम में प्रवेश कर रखा प्रतिबंध

गुरु पूर्णिमा आज : पाबंदी बढ़ी फिर भी 10,000 श्रद्धालुओं की दरबार में हाजिरी

गुरु पूर्णिमा आज : पाबंदी बढ़ी फिर भी 10,000 श्रद्धालुओं की दरबार में हाजिरी

खंडवा. श्री दादाजी धाम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते प्रशासन द्वारा २४ जुलाई तक दादाजी धाम में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। गुरुवार को पुलिस ने परिसर के चारों रास्तों पर बेरिकेडिंग्स भी कराई। प्रशासन के निर्देश पर धाम का एक नंबर प्रवेश द्वार बंद किया गया था, जिसे रात में खोल दिया गया। हालांकि दो नंबर द्वार से दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन चलता रहा। सीमित संख्या में श्रद्धालु बड़े दादाजी, छोटे दादाजी और धूनीमाई के दर्शन करने आते रहे। २४ घंटे में यहां करीब १० हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पर्व का मुख्य दिवस धाम में शुक्रवार को मनाया जाएगा।
इस साल गुरु पूर्णिमा दो दिवसीय होने से २३ और २४ जुलाई को मनाई जा रही है। दादाजी धाम में सूर्यास्त की आरती से मुख्य दिवस शुक्रवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन नियमित सेवा के साथ रात ८ बजे बड़ी आरती की जाएगी। उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को यहां प्रतिबंध का असर कम रहा। हालांकि जो श्रद्धालु दर्शन के आए, उन्हें दो नंबर प्रवेश द्वार से मास्क, सेनेटाइजेशन के बाद दो-दो कर प्रवेश दिया गया। शाम को यहां भीड़ बढऩे लगी। रात ८ बजे बड़ी आरती में करीब ५०० से ज्यादा लोग शामिल हुए। प्रसादी के लिए भी लंबी कतार लगी रही।
पुलिस ने की नाकाबंदी
दादाजी धाम में प्रवेश को लेकर लगे प्रतिबंध के चलते गुरुवार को यहां पुलिस ने बेरिकेडिंग्स भी कराई है। दादाजी धाम जाने के लिए नए बस स्टैंड की ओर का मार्ग, भवानी माता मंदिर के रास्ते पर, ६ और ७ नंबर प्रवेश द्वार सहित अन्य स्थानों पर बेरिकेडिंग्स की गई है। साथ ही गणेश गोशाला चौराहा पर बेरिकेडिंग्स के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दादाजी धाम के सामने भी पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संभवत: शुक्रवार को मुख्य दिवस पर प्रशासन द्वारा धाम में प्रवेश को लेकर सख्ती की जा सकती है।
शाम के निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु
दादाजी धाम में ुरुवार शाम से लेकर रात तक यहां पांच अलग-अलग जत्थों द्वारा दादाजी के चरणों में निशान अर्पित किए गए। शहर के भगतसिंह चौक से महिला श्रद्धालुओं द्वारा दादाजी धाम पहुंचकर निशान चढ़ाए गए। वहीं, झमराल मोहल्ला से भी युवा ढोल बाजों के साथ निशान लेकर दादाजी धाम पहुंचे।
चढ़ाया चांदी का छत्र
दादाजी धाम में बुधवार रात १२ बजे परंपरा अनुसार चांदी के अटल छत्र निशान पेश किए गए। यहां परंपरा अनुसार हर साल पर्व पर बड़े दादाजी महाराज और छोटे दादाजी महाराज की समाधियों के ऊपर सोने चांदी के छत्र चढ़ाए जाते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो