scriptचित्रकला प्रदर्शनी में नजर आई प्रकृति | haider raza painting exhibition | Patrika News

चित्रकला प्रदर्शनी में नजर आई प्रकृति

locationखंडवाPublished: Feb 23, 2020 04:17:51 pm

कला जगत… दो दिनी चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज, आज भी रहेगी प्रदर्शनी, ड्राइंग कार्यशाला भी होगी

haider raza painting exhibition

haider raza painting exhibition

खंडवा. कालजयी चित्रकार सैय्यद हैदर रजा के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें समर्पित चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रकृतिÓ का आगाज हुआ। इसमें चित्रों के माध्यम से प्रकृति को करीब से जानने का मौका मिला।

संगीत कॉलेज के प्रोफेसर नरेश सुर्वे की एकल चित्रकला प्रदर्शनी को सैय्यद हैदर रजा साहब की प्रसिद्ध पेंटिंग प्रकृति से जोड़ा गया। सुर्वे के आरंभिक चित्र भी प्रकृति चित्रण है। रजा साहब विश्व विख्यात शख्सियत हैं और उन्हीं के जन्मदिन पर यह एक चित्रकला प्रदर्शनी उनको सादर समर्पित की गई है। मुख्य अतिथि देवेंद्र वर्मा ने खंडवा में कला के क्षेत्र में
इस तरह की एग्जिबिशन होने को बड़ी उपलब्धि बताया। विशिष्ट अतिथि निगमायुक्त हिमांशु सिंह ने सैय्यद हैदर रजाके आरंभिक शिक्षण और उनके कला जीवन और उनके विदेशी होते हुए भी भारतीयता से जुड़े रहने के जीवन चक्र को चित्रकार के संघर्ष से लोगों को अवगत कराया। विशिष्ठ अतिथि चित्रकार धर्मेंद्र पारे ने रजा साहब के जीवन की संपूर्ण जानकारी उभरते हुए कलाकार और उपस्थित गणमान्यजन को दी। राजश्री शर्मा ने बिस्मिल्लाह खान के
पोट्रेट को देखकर कहा कि यह तो कमाल का चित्र बना है। शरद जैन ने उनके लैंडस्केप्स की सराहना की। अजीज मदनी, संजय भट्ट, विनोद वर्मा, हेमंत उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, गोविंद गुंजन, आरिफ सैफी, पन्नालाल
गुप्ता, त्रिलोक पटेल, सोनिया सिंह, वीणा जैन, प्रफुल्ल मंडलोई व अन्य उपस्थित रहे।
आज ये होगा
रविवार को सुबह 11 से शाम 7 बजे तक प्रदर्शनी रहेगी, जिसमें दोपहर 12 बजे से ड्राइंग कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के सभी लोग उपस्थित हो सकते हैं।
जीडीसी में दो दिन मनेगा छात्रोत्सव
माखनलाल चतुर्वेदी शा. स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय (जीडीसी) में छात्रोत्सव-2019-20 का आयोजन दो दिन होगा। 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे उद्घाटन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर
तन्वी सुन्द्रियाल व विशिष्ठ अतिथि अश्विनी गुप्ता होंगे। 26 फरवरी को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह दोपहर 1 बजे से होगा। मुख्य अतिथि एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह व विशिष्ठ अतिथि निगमायुक्त हिमांशु सिंह रहेंगे। प्राचार्य डॉ. गीताली सेनगुप्ता ने बताया कि छात्रोत्सव के अंतर्गत गोला फेंक, भाला फेंक, स्लो साइकिलिंग, कुर्सी दौड़ के साथ ही तात्कालिक भाषण, स्वरचित काव्य पाठ, सुगम एकल गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य व
नाटक का मंचन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो