scriptसिंगापुर का सेंटोसा आइलैंड है मध्यप्रदेश का हनुवंतिया, पर्यटक लेंगे हेलिकॉप्टर का आनंद | Hanuwantia Madhya Pradesh is Sentosa Island of Singapore | Patrika News

सिंगापुर का सेंटोसा आइलैंड है मध्यप्रदेश का हनुवंतिया, पर्यटक लेंगे हेलिकॉप्टर का आनंद

locationखंडवाPublished: Nov 21, 2021 08:53:15 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

मिनी गोवा के रूप में पहचान बनाने वाले पर्यटन स्थल हनुवंतिया को अब सीएम शिवराजसिंह चौहान ने सिंगापुर के सेंटोसा आइलैंड की उपाधि दी है।

सिंगापुर का सेंटोसा आइलैंड है मध्यप्रदेश का हनुवंतिया, पर्यटक लेंगे हेलिकॉप्टर का आनंद

सिंगापुर का सेंटोसा आइलैंड है मध्यप्रदेश का हनुवंतिया, पर्यटक लेंगे हेलिकॉप्टर का आनंद

खंडवा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हनुवंतिया सिंगापुर के सेंटोसा आइलैण्ड जैसा सुंदर है। सेंटोसा आइलैण्ड के भ्रमण के दौरान ही उन्हें हनुवंतिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रेरणा मिली थी। यहा का गहरा नीला पानी समंदर जैसा है। ऐसा दृश्य देखने को शहरवासी तरसते हैं। आज मध्यप्रदेश पर्यटन में हनुवंतिया का विशेष स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुवंतिया में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही विभिन्न साहसिक गतिविधिया स्कूबा ड्रायविंग, ज्वाय राइड, हॉट एयर बैलून आदि प्रारंभ की जाएंगी। पर्यटक हेलीकॉप्टर में बैठने का आनंद भी ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने खण्डवा जिले के पर्यटन स्थल हनुवंतिया में जल-महोत्सव 2021-22 का शुभारंभ किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण पर बधाई
मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को मिले पुरस्कारों के लिए सभी संबंधितों को बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार पाचवीं बार देश में प्रथम रहा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों ने भी स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 25 हजार जनसंख्या वाले कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में मूंदी के देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

चार दिवस को मनाएंगे टंट्या भील का बलिदान दिवस
मुख्यमंत्री ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र जनजातीय नायकों टंट्या भील, भीम की गौरव गाथा कहता है। टंट्या मामा ने यहा जन्म लिया। उनके कड़े यहां रखे हैं। प्रदेश में टंट्या मामा का बलिदान दिवस 4 दिसम्बर को पातालपानी में मनाया जाएगा। इसके पूर्व उनके जन्म-स्थान खण्डवा जिले की पंधाना तहसील के बडदा ग्राम से उनकी पावन मिट्टी का कलश लेकर यात्रा निकाली जायेगी, जो 4 दिसम्बर को पातालपानी में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव संस्कृति को निर्देश दिए कि हनुवंतिया में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर एक प्रदर्शनी लगाई जाए, जो हमारे देश भक्तों की गौरव गाथा प्रदर्शित करे।

पर्यटकों को दिया जाएगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग पर्यटन के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहा है। पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। प्रदेश में पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन भी प्रारंभ किया जा रहा है।

चर खोड़ा में नाइट सफारी शुरू करने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने वन मंत्री विजय शाह की मांग पर चारखेड़ा में बर्ड वॉच सेंटर तथा नाइट सफारी शुरू किए जाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी वर्ग की आजीविका प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से प्रदेश में कोरोना संबंधी सारे प्रतिबंध समाप्त कर दिये गए हैं। प्रतिबंध हटने के बावजूद भी हमें सभी सावधानियां बरतनी होगी। सभी कोरोना वैक्सीन के दो डोज आवश्यक रूप से लगवा लें।

सावधान रहें-कोरोना से भी भारी यह बीमारी, 24 घंटे में सामने आए 21 मरीज

वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि हनुवंतिया क्षेत्र में नर्मदा नदी के विभिन्न टापुओं का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जायेगा। चारखेड़ा में बर्ड वॉचिंग सेंटर एवं नाइट सफारी प्रारंभ किये जा सकते हैं। संत सिंगाजी तीर्थ-स्थल के लिये नाव चलाई जायेगी। यहाँ पानी पर हवाई जहाज उतरने की व्यवस्था कर हवाई सेवा भी प्रारंभ की जा सकती है। प्रारंभ में प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन एवं जनसम्पर्क शिव शेखर शुक्ला ने जल-महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक नारायण पटेल ने भी संबोधन दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो