संभाग में कुल 14 होम स्टे
जानकारी के लिए बता दें कि संभाग में कुल 14 होम स्टे हैं। यहां पर क्रिसमस के लिए खासकर टेंट सिटी में 62 में से 45 काटेज बुक गए हैं। हनुवंतिया में 10 कॉटेज बुक हैं। नए साल में यहां पर और ज्यादा बुकिंग होने की उम्मीद जताई जा रही है। इन दिनों कोरोना के कारण होम स्टे पर्यटकों की पसंद बने हुए हैं। क्योंकि यहां पर्यटक को घर जैसा माहौल मिलता है। भोजन भी घर का ही रहता है।
जल महोत्सव है जारी
यहां पर कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते हुए भी यह वीकेंड खास बनाया जा सकता है। यह वीकेंड हनुवंतिया टापू की सैर कर यादगार बनाया जा सकता है। इस वक्त यहां जाना इसलिए भी खास होगा क्योंकि यहां जल महोत्सव जारी है और जिन्हें वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में रुचि है। उनके लिए यहां की यात्रा सोने पर सुहागे का काम करेगी।