खंडवा

हनुवंतिया की आभा लौटी, क्रूज उतरा, इस बार जल महोत्सव भी होगा

ईद की छुट्टी होने से सोमवार को भी भीड़ उमडऩे की उम्मीद

खंडवाAug 12, 2019 / 05:12 am

राजीव जैन

hanuwantiya tapu hanuwantiya resort and Narmda Latest Water Level

खंडवा. इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर में पर्याप्त पानी होने के बाद रविवार से पर्यटन स्थल हनुवंतिया पर रेवा क्रूज का संचालन शुरू हुआ। मौसम सुहाना होने और लगातार छुट्टी होने से पर्याप्त संख्या में पर्यटक भी पहुंचे। सोमवार को भी ईद की छुट्टी होने से पर्यटकों की संख्या बढऩे की संभावना है। गौरतलब है कि मार्च में ही पानी कम होने पर रेवा क्रूज का संचालन बंद कर दिया गया था। रविवार को इंदिरा सागर बांध का वाटर लेवल 259.55 था। एक अप्रैल से बंद रेवा क्रूज की टेस्टिंग पहले ही कर ली गई थी। चार महीने दस दिन बाद रैंप से उतारकर क्रूज की पहली ट्रिप रवाना हुई। मैनेजर अजय श्रीवास्तव ने संत सिंगाजी, मां नर्मदा का पूजन कर जयकारे लगाकर क्रूज रवाना किया। इसमें पर्यटकों ने पहले सीजन का आनंद लिया और सेल्फी खींचकर यादें सहेजी। पर्यटन मंत्री सुरेंद सिंह बघेल ने बताया कि पिछले वर्ष चुनाव के कारण जल महोत्सव नहीं हो पाया था, इस बार पर्याप्त पानी भी है, इस आयोजन को जारी रखेंगे।
 

Hanuwantiya tapu u hanuwantiya resort and Narmda Latest Water Level IMAGE CREDIT: patrika
सुंदर है हनुवंतिया, सरकार दे ध्यान
क्रूज में पहली सवारी कर रहे उज्जैन के पर्यटक राजेंद्र सिंह राठौर, अक्षयराज सिंह चौहान ने बताया कि हम यहां परिवार के छह सदस्यों के साथ आए। महिलाएं और बच्चे यहां आकर खुश हुए। जैसा सुना था उससे कही बढकऱ पाया। पर्यटन विभाग और प्रदेश सरकार को ध्यान देना चाहिए ताकि यहां पर्यटन बढ़ सके।
 

 

Hanuwantiya
पहली बार यहां आए हैं अच्छा लगा भोपाल से आए पर्यटक मनोज कुमार साही, अरुण सिंह परिहार, राजकुमार लोखंडे और रमेश लोखलाने यह सब वकील है। इन्होंने बताया कि पहली बार हम यहां आए हैं अच्छा लगा। हमने सुना तीन यहां जल महोत्सव हुआ। देश-विदेश से यहां पर्यटक पहुंचे लेकिन इस साल नहीं हुआ। अब होना चाहिए। IMAGE CREDIT: Patrika
पहली बार यहां आए हैं अच्छा लगा
भोपाल से आए पर्यटक मनोज कुमार साही, अरुण सिंह परिहार, राजकुमार लोखंडे और रमेश लोखलाने यह सब वकील है। इन्होंने बताया कि पहली बार हम यहां आए हैं अच्छा लगा। हमने सुना तीन यहां जल महोत्सव हुआ। देश-विदेश से यहां पर्यटक पहुंचे लेकिन इस साल नहीं हुआ। अब होना चाहिए।
Hanuwatiya Tourism
Hanuwatiya Tourism IMAGE CREDIT: patrika
शिवराज का प्रिय था
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट था। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले चार साल में तीन जल महोत्सव हुए। पर्यटन केंद्र देशभर में विख्यात हो गया, लेकिन पिछले साल विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता के कारण यहां पर्यटन निगम ने जल महोत्सव का आयोजन नहीं कराया।

और सुविधाएं बढ़ेंगी
वर्तमान में यहां पर्यटकों के लिए वाटर गतिविधियों के आनंद के लिए एक क्रूज, 1 मिनी क्रूज, जलपरी 1, वाटर स्कूटर 1, स्पीड बोट की है। बनाना राइड, 1 बंपर राइड, निजी दूसरे की चल रही है। हमारे यहां हमने मांग की थी जल्द ही यहां बच्चों के लिए 2 जारबीन बॉल, 1 बनाना राइड, 2 स्पीड बोड, 2 वाटर स्कूटर, 1 जलपरी पहुंचने वाली है। पूरा बैकवाटर पूरा होने में ढाई मीटर बाकी है, जल्द पानी सीढिय़ों को छूता हुआ मिलेगा।
अजय श्रीवास्तव, मैनेजर, हनुवंतिया पर्यटन केंद्र

Home / Khandwa / हनुवंतिया की आभा लौटी, क्रूज उतरा, इस बार जल महोत्सव भी होगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.