scriptसमर्थकों का अनूठा प्रयोग: बीमार सांसद को रखा गिरवी, पूजा-पाठ का दौर | havan pujan or the health benefit of mp nand kumar | Patrika News

समर्थकों का अनूठा प्रयोग: बीमार सांसद को रखा गिरवी, पूजा-पाठ का दौर

locationखंडवाPublished: Feb 08, 2021 03:20:58 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत में शनिवार को आंशिक सुधार देखा गया है।

समर्थकों का अनूठा प्रयोग: बीमार सांसद को रखा गिरवी, पूजा-पाठ का दौर

समर्थकों का अनूठा प्रयोग: बीमार सांसद को रखा गिरवी, पूजा-पाठ का दौर

खंडवा. खंडवा संसदीय सीट से भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान की तबियत खराब है और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। सांसद के स्वास्थ्य में बेहतरी के लिए उनके समर्थक तरह-तरह के अनुष्ठान और पूजा-पाठ करवा रहे हैं। सांसद जल्द ठीक होकर संसदीय क्षेत्र में पहुंचे इसके लिए समर्थकों ने एक अनूठा प्रयोग किया है।
दरअसल, सांसद के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद चौहान को बुरहानपुर जिले के मलकापुर के धूपेश्वर महादेव के पास गिरवी रखा है। कार्यकर्ताओं ने सांसद को भगवान शिव के पास गिरवी रखकर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की है। बताया जाता है कि ये पहली बार ऐसा नहीं हुआ है जब सांसद को गिरवी रखा गया है। इससे पहले भी जब सांसद बीमार हुए थे तो उन्हें गिरवी रखा गया था।
32 साल पहले रखा गया था गिरवी
दरअसल, 32 साल पहले जब नंद कुमार सिंह चौहान शाहपुर से विधायक थे तो दुर्घटना में घायल हो गए थे जिसके बाद समर्थकों ने उनके ठीक होने पर धूपेश्वर महादेव के पास गिरवी रखा था। बता दें कि सांसद के संसदीय सीट में कार्यकर्ता हवन, पूजन, सुंदरकांड पाठ और दरगाहों पर चादर चढ़ाने का सिलसिला जारी है। बता दें कि ऐसी मान्यता है कि उनके स्वस्थ होकर आने के बाद कार्यकर्ता उन्हें गिरवी से छुड़वाएंगे।
बीमार हैं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान
भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत में शनिवार को आंशिक सुधार देखा गया है। शुक्रवार को उनकी हालत नाजुक होने के कारण एयर एंबुलेंस से उन्हें भोपाल से दिल्ली ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल के डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक नंदकुमार सिंह चौहान के फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डाक्टरों के मुताबिक उनके शरीर के ससभी अंग काम कर रहे हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z6kut
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो