scriptमछली पकड़ रहे पति-पत्नी नदी में बहे, 15 किमी दूर पत्नी का शव मिला, पति लापता | Husband-wife flowed into river, wife's body found 15 km away | Patrika News

मछली पकड़ रहे पति-पत्नी नदी में बहे, 15 किमी दूर पत्नी का शव मिला, पति लापता

locationखंडवाPublished: Oct 08, 2019 12:50:13 am

ग्राम सांवलीधड़ स्थित मांजरी नदी का मामला, पुलिस तलाश में जुटी

Husband-wife flowed into river, wife's body found 15 km away, husband missing

Husband-wife flowed into river, wife’s body found 15 km away, husband missing

खंडवा. मछली पकडऩे नाती के साथ गए पति-पत्नी नदी में बह गए। सोमवार को पत्नी का शव 15 किमी दूर मिला तो पति अब भी लापता है। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार सांवलीधड़ निवासी मोहन कोरकू (60) अपनी पत्नी मुन्नीबाई (58) और सात वर्षीय नाती के साथ मांजरी नदी पर मछली पकडऩे गया था। वह किनारे पर बैठकर मछली पकड़ रहे थे। तभी नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और पत्नी मुन्नी व नाती बहने लगे। उन्हें पानी में बहते देख मोहन ने तुरंत नाती को सुरक्षित किनारे पर पहुंचाया। वहीं पत्नी को बचाने के लिए दोबारा नदी में कूद गया। लेकिन तब तक नदी में पानी का बहाव और तेज हो गया था। जिसमें मोहन भी बह गया। घटनाक्रम की खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। खालवा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और ग्राम के तैराकों को नदी में उतारा। काफी मशक्कत के बाद भी पति-पत्नी का कोई पता नहीं चला। इसी बीच सोमवार सुबह घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर गारबेड़ी के पास मुन्नीबाई का शव पत्थर के पास मिला। वहीं मोहन अब भी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। इधर, महिला के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
तलाश जारी है
मछली पकड़ते समय पति-पत्नी नदी में बहे थे। महिला का शव सोमवार को बरामद किया गया। वहीं उसके पति की तलाश जारी है।

वीपी सिंह, एसआई खालवा थाना

दिनदहाड़े ताला तोड़ 1.46 लाख की चोरी
खंडवा. एसएन कॉलेज के पीछ स्थित सूने मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर 1.46 लाख रुपए की चोरी की वारदात सामने आई है। मामला रविवार सुबह करीब 11.30 बजे का है। जानकारी के अनुसार मलखान सिंह नायक (30) निवासी श्रीनगर (कन्नोज) एसएन कालेज के पीछे किराये के मकान में अपने साथियों के साथ रहता है। वह फेरी लगाकर बाजार में रेडीमेट कपड़े बेचने का काम करते हैं। मलखान सहित अन्य साथियों ने बैग में कपड़े बेचकर कमाया हुआ पैसा रखा था। रविवार सुबह से रोजाना की तरह वह फेरी पर निकले। तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़ सेंध लगाई और बैगों में रखे नकद एक लाख 46 हजार 500 रुपए चोरी कर फरार हो गए। वारदात सामने आते ही फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने वारदातस्थल पर जायजा लिया और आसपास लगे सीसीसीटी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरों में तीन संदिग्ध युवक नजर आए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो