आजादी का 76 वां महोत्सव : राष्ट्रीय ध्वज के साथ चहुंओर आजादी के तराने की गूंज
खंडवाPublished: Aug 14, 2023 10:30:57 pm
आजादी का अमृत महोत्सव : शहर में तिरंगा अभियान का आगाज


Independence Day 76th : Independence Day echoes with the national flag
खंडवा. आजादी का 76 वां महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ चहुंओर आजादी के तराने गूंज रहे हैं। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनेगा। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त चलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तीन लाख से ज्यादा घरों पर एक साथ तिरंगा है। लगाए गए हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से नगर निगम, पंचायतसमेत अन्य सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं ने करीब तीन लाख तिरंगा की डिमांड की है। नगर निगम ने एक लाख और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक लाख 70 हजार तिरंगा की मांग की है। इसके अलावा संस्कृति विभाग ने चालीस हजार तिरंगा भेजा है। पिछले साल की तरह इस साल भी समूहों द्वारा तैयार किए गए तिरंगा की बाजार में धूम है। इस बार समूहों के तिरंगे को पोस्ट ऑफिस द्वारा विक्रय किए जा रहे हैं।