scriptजैन मुनि प्रणाम सागर का 8 वर्ष बाद होगा मंगल आगमन | Jain Acharya Pranam Sagar Maharaj will come to after 8 years | Patrika News

जैन मुनि प्रणाम सागर का 8 वर्ष बाद होगा मंगल आगमन

locationखंडवाPublished: Feb 17, 2020 11:55:53 pm

Submitted by:

dharmendra diwan

20 फरवरी को गुरुदेव के सान्निध्य में होंगे धार्मिक आयोजन

Jain Acharya Pranam Sagar Maharaj

खंडवा। आचार्य प्रणाम सागर महाराज सोमवार को सनावद से विहार करते हुए रात्रि में खेरदा पहुंचे।

खंडवा. जैन समाज के आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के परम शिष्य आचार्य प्रणाम सागर महाराज का आगमन 8 वर्ष 19 फरवरी को खंडवा नगर में आगमन होगा। मंगल आगमन की शोभायात्रा इंदौर नाके से नवकार नगर पहुंचेगी। आचार्यश्री के सानिध्य में भगवान मुनिसुव्रतनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर 20 फरवरी को नवकार नगर जैन मंदिर में सुबह पूजन के साथ अभिषेक व शांतिधारा व लाडू चढ़ाया जाएगा। सोमवार को आचार्यश्री प्रणाम सागर महाराज सनावद से विहार कर रात्रि में खेरदा पहुंचे। खंडवा के समाजजन भी साथ रहे। मंगलवार को खेरदा से विहार करते हुए आचार्यश्री भोज्याखेड़ी पहुंचेंगे जहां आहारचर्या होगी एवं रात्रि विश्राम दोंदवाड़ा में होगा। समाज के सुनील जैन ने बताया 8 वर्ष बाद पूर्व आचार्य प्रणाम सागर महाराज खंडवा आए थे और चार्तुमास के माध्यम से खंडवा शहर के सभी समाजजनों को जोड़ कर धर्म प्रभावना की थी। खंडवा से विहार के बाद प्रणाम सागर महाराज ने उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय से डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की और विगत दिनों आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने मुनिश्री प्रणाम सागर महाराज की धर्म कार्य क्षमता को देखते हुए आचार्य जैसे बड़े पद पर सुशोभित किया। 8 वर्ष बाद बुधवार शाम 4 बजे महाराज का नगर आगमन होगा। सोमवार को आचार्यश्री के विहार में अध्यक्ष दिलीप पहाडिय़ा, कैलाश पहाडिय़ा, मेघराज जैन, जितेन्द्र लुहाडिय़ा, डॉ. नरेन्द्र जैन, देवेन्द्र सराफ, पवन रावका सहित अन्य समाजजन साथ रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो