scriptजल महोत्सव में पहुंचे 1500 से ज्यादा पर्यटक | Jal mahotsav hanuwantia khandwa Madhya Pradesh | Patrika News

जल महोत्सव में पहुंचे 1500 से ज्यादा पर्यटक

locationखंडवाPublished: Oct 30, 2017 04:59:45 pm

जल महोत्सव में 1500 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। शाम को क्रूज के गियर बॉक्स में खराबी आने से पर्यटकों को निराशा हुई।

hanuwanitiya

hanuwanitiya

बीड, (खंडवा).
हनुवंतियां में 15 अक्टूबर से शुरू हुए जलमहोत्सव में दूसरे रविवार को करीब १५ सौ पर्यटक पहुंचे। हांलाकि इस दौरान शाम को क्रूज के गियर बॉक्स में खराबी आने से पर्यटकों को निराशा हुई। इसी प्रकार पैरासेलिंग भी नहीं चल पाई।
पर्यटकों की संख्या अपेक्षा से कम ही रही। दुकानदार भी पर्यटकों का इंतजार करते दिखे। दूर दराज के शहरों से पर्यटक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन आसपास के क्षेत्रों से पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं।
हनुवंतिया में पैरासेलिंग बोर्ड भी खराब पड़ी है। क्रूज की टिकट बिक्री शाम 4 बजे के बाद बंद कर दी गई। क्योंकि क्रूज के गियर बॉक्स में खराबी आ गई थी। इससे क्रूज को बंद करना पड़ा था। इससे क्रूज का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को निराश होना पड़ा। जल महोत्सव 80 दिवसीय है। ऐसे में आगामी दिनों में पानी की कमी से भारी किल्लत हो सकती है। इससे प्रमुख रूप से वॉटर एक्टिविटी पर असर पड़ सकता है।
हनुवंतिया जल महोत्सव तक पहुंचमार्ग के खराब होने से भी यहां आने वाले पर्यटकों को निराशा हो रही है। वर्तमान में अधिकतर पर्यटक दूर दराज के शहरों से पहुंच रहे हैं। पर्यटन के मकसद से यहां पहुंचे लोग पहुंच मार्ग की बेहतर स्थिति नहीं होने से परेशान भी हो रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार आस पास के क्षेत्रों से कम पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे भी पर्यटकों की संख्या कम हुई है। हनुवंतिया में पर्यटकों के लिए वॉटर स्पोर्ट्स सहित कई अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं हैं। पर्यटक इनका लुत्फ उठाने के लिए जल महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
आ सकते हैं सीएम
रविवार शाम को कलेक्टर अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन भी हनुवंतिया पहुंचे। इस मौके पर वे 4 बोटों के साथ बोरियामाल टापू पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जल्द ही जल महोत्सव में आ सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो