script

करवा चौथ – पत्नी को जरूर दें ये छोटा सा गिफ्ट, बढ़ जाएगा प्यार

locationखंडवाPublished: Oct 17, 2019 02:52:12 pm

Submitted by:

deepak deewan

पत्नी को जरूर दें ये छोटा सा गिफ्ट

Karva Chauth Gifts For Wife And Girlfriend

Karva Chauth Gifts For Wife And Girlfriend

बड़वानी. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि गुरुवार को करवा चौथ पर्व मनाया जाएगा। इसे कर्क चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा और रोहिणी नक्षत्र में उदय होगा। साथ ही वृषभ राशि में चंद्रमा व वृश्चिक राशि में गुरु होने से गजकेसरी योग बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र व मंगल का योग इस दिन को मंगलकारी बनाएंगे। सत्यभामा और मार्कण्डेय योग का भी संयोग इस दिन रहेगा, जो शुभ फलदायी है। यह योग 70 साल बाद बन रहा है। यह शुभ संयोग श्रीकृष्ण व सत्यभामा के मिलन के समय और उसके बाद कभी-कभी बनता रहा है। चंद्रोदय का समय रात 8.37 रहेगा। इन योग संयोग के बीच सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर चंद्रमा का पूजन कर करवा चौथ का व्रत करेंगी।
करवा चौथ व्रत को लेकर बुधवार को बाजार में अच्छी खासी रौनक रही। महिलाओं ने शृंगार सामग्री व परिधान की खरीदारी की। गुरुवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना करेंगी। पंडित आनंद स्वरूप मलतारे ने बताया गुरुवार को सुबह 6.48 से चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। चूंकि करवा चौथ व्रत में चंद्रोदय व्यापिनी तिथि का महत्व है, इसलिए शाम को चंद्रोदय के समय चतुर्थी में पूजा करना श्रेष्ठ होगा। इस दिन सुबह सूर्योदय से चंद्रमा व गुरु का गजकेसरी योग शुरू होगा, जो दिन भर रहेगा। इस योग में पत्नी को सोने के जेवर गिफ्ट करना शुभ रहेगा। सोने की नथनी से लेकर हार सेट तक आप गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पत्नी का आपके प्रति लगाव बढ़ेगा।
8.37 बजे होगा चंद्रोदय
पंडित चंद्रशेखर बार्चे ने बताया इस बार करवा चौथ पर रात 8.37 पर चंद्रोदय होगा। ज्योतिष शास्त्र में जो 27 नक्षत्र बताए गए हैं, इनमें से रोहिणी चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी है। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय होने से पति-पत्नी में प्रेम और सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
सास को भेंट करेंगी करवा
महिलाएं इस दिन शिव-पार्वती, कार्तिकेय व भगवान श्रीगणेश की स्थापना करें। पूजन स्थान पर मिट्टी का करवा भी रखें। चंद्रमा उदय हो जाए तो चंद्रमा का पूजन कर अघ्र्य दें। पति के चरण छुएं व उनके मस्तक पर तिलक लगाएं। सास को अपना करवा भेंट कर आशीर्वाद लें।

ट्रेंडिंग वीडियो