scriptDumper accident: डंपर की चपेट में आने से केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका दर्दनाक मौत | Kendriya Vidyalaya teacher's painful death due to dumper | Patrika News
खंडवा

Dumper accident: डंपर की चपेट में आने से केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका दर्दनाक मौत

एसपी बंगले हरसूद नाका की घटना, डंपर चालक फरार

खंडवाFeb 12, 2020 / 04:52 pm

dharmendra diwan

Dumper accident school teacher khandwa

खंडवा. हरसूद नाका घटनास्थल के पास लगी भीड़।

खंडवा. हरसूद नाका एसपी बंगले के पास डंपर ने स्कूटी चालक महिला शिक्षिक को रौंद दिया। घटना में शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना बुधवार दोपहर 2.30 बजे की है। मृतिका गायत्री ठाकुर चौहान केंद्रीय विद्यालय खंडवा की प्राइमरी की शिक्षिका का है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। डंपर के टायर के बीच फंसी महिला के शव को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार महिला शिक्षिका स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी। स्कूल से निकलते ही 300 दूर हरसूद नाका चौराह से मुड़ रही थी। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने महिला शिक्षिका को चपेट में ले लिया। घटना में महिला के सिर को कुचलते हुए डंपर का अगला पहिया निकल गया। जिससे स्कूटी सवार शिक्षिका गायत्री दर्शन सिंह ठाकुर ने मौके पर दम तोड़ दिया।

अनियंत्रित वाहनों से की गति पर नहीं लग रही लगाम
शहर में अनियंत्रित वाहनों की गति पर कम नहीं हो रही है। लगातार घटनाएं हो रही। जिसमें दुपहिया वाहन चालक इन घटनाओं में मौत का शिकार हो रहे। दो दिन पहले भी इंदौर रोड पर दोंडवाड़ा के पास बस ने बाइक को चपेट में लिया था। एक महिला और बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद बुधवार को केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका डंपर का शिकार हो गई।

Home / Khandwa / Dumper accident: डंपर की चपेट में आने से केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका दर्दनाक मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो