scriptpm modi live: 1984 के सिख दंगों पर मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला, बोली बड़ी बात | khandwa lok sabha election 2019 pm narendra modi live today | Patrika News

pm modi live: 1984 के सिख दंगों पर मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला, बोली बड़ी बात

locationखंडवाPublished: May 12, 2019 05:19:19 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में पांच साल बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं। वे खंडवा लोकसभा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आए हैं। देखें LIVE UPDATES…>

KHANDWA
राजीव जैन की रिपोर्ट

खंडवा। मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में पांच साल बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं। वे खंडवा लोकसभा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आए हैं।
mp.patrika.com पर देखिए खंडवा के छैगांवमाखन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा का live updates…>

LIVE UPDATES

5.10 pM
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि देश मजबूत हुआ है या नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारना चाहिए या नहीं।
5.05 PM
-मोदी ने आदिवासियों का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब तक मोदी और भाजपा है आदिवासियों के अधिकारों को खरोच तक नहीं आएगी।

5.02PM
-मध्यप्रदेश की सरकार ने आपको भेजा गया पैसा उड़ा दिया है।
-पूरे देश ने तुगलक रोड घोटाले का सच देखा है।
-झूठ और भ्रष्टाचार के खेल ने कांग्रेस ने शिष्टाचार बनाया हुआ है।
-नेक नीयत क्या होती है यह आपको बताता हूं। हमने इसी साल फरवरी में छोटे किसानों के खातों में हर वर्ष 75 हजार रुपए खाते में जमा करने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत भी कर दी। देश के किसानों के खाते में जमा हो रहे हैं। लेकिन, मध्यप्रदेश के लोगों को इसका उतना लाभ नहीं मिल पाया। क्योंकि यहां की कांग्रेस सरकार ने किसानों की किस्त ही नहीं भेजी।
-जो धोखा, जो फरेब किसानों और नौजवानों के साथ कांग्रेस ने किया है, वही झूठ और अफवाह फैलाने का काम जनजातीय में भी फैलाने का काम किया जा रहा है।

5.01 PM
-मोदी ने भगवा आतंक कहकर भगवा पर दाग लगाने की भी बात छेड़ दी।
-मोदी ने कहा कि विकास के लिए पहली शर्त सुरक्षा होती है। मिलावटी सरकार तो सुरक्षा नहीं दे सकती।
-मध्यप्रदेश में ही देख लो एक ही पार्टी के ढाई सीएम हैं। प्रशासन को पता ही नहीं चलता कि किसका आदेश मानना। गुंडों, हत्यारों और डकैतो को बुला-बुलाकर लाइसेंस दिया गया। अपने हित में प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उद्योग के नाम पर एक ही उद्योग है ट्रांसफर उद्योग। जब एक ही दल की खिचड़ी में यह हाल हो सकता है तो दिल्ली में दो दर्जन लोगों की खिचड़ी देश का क्या हाल करेंगे।

5.00 PM

-देश के मशहूर गायक का भी जिक्र करते हुए कहा कि वे तो खंडवा की ही धरती के हैं।
खंडवा वाले किशोर कुमार इमरजेंसी के वक्त कांग्रेस के बहकावे में नहीं आए। तो उनके गानो पर रोक लगा दी गई थी। यहां भी उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर जब लोग पूछेंगे तो वो कहेगी कि हुआ तो हुआ।
-मोदी ने बार-बार सैम पित्रोदा के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। भोपाल गैस कांड के आरोपी को कांग्रेस ने भगाया।

4.56 PM
-सभी गरीबों को मकान मिले, सभी के घर चूल्हा जले इसलिए हमने पांच साल ईमानदारी से काम किया।
-1984 में सिखो कई लोग मारे गए। इस पर कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हुआ तो हुआ।
-मोदी ने कमलनाथ पर भी तंज कसा कि पंजाब का प्रभारी बनाने के बाद कांग्रेस के लोगों ने उन्हें मना कर दिया। उन्हें पंजाब से भगा दिया और आपके सिर पर थोप दिया। वे तो हजारों लोगों को मरवा देंगे और वे कह देंगे कि हुआ तो हुआ।
-कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों के कारण आतंक बढ़ा और हजारों जान जान चले गई। और ये कहते हैं कि हुआ तो हुआ।
4.55 pm
मोदी ने लोगों से पूछा कि कांग्रेस ने दस दिन में कर्ज माफ करने को कहा था। दस दिन का कहा था। सीएम बदलने को कहा था। एक से लेकर 10 दिन की गिनती सिखाई थी। कितने दिन हो गए, कर्ज माफ हुआ क्या। इस बार सिर्फ मध्यप्रदेश कांग्रेस को साफ करेगा, कांग्रेस के इस कारनामे की खबर पूरे हिन्दुस्तान में पहुंच गई है। इसलिए पूरे हिन्दुस्तान को मध्यप्रदेश ही हरा रहा है।
-मोदी ने कहा कि यही इनके लिए 70 साल से काम करने का तरीका है। झूठ बोलकर जैसे-तैसे सरकार बनाए। जनता सवाल करे तो बोले झूठ बोला तो बोला। हुआ तो हुआ।
-यह चुनाव मेहनत करने वाले और सामने अहंकार में डूबे हुए लोगों के बीच है। जो कहते हैं ‘हुआ तो हुआ’।
4.50 pm
मोदी की सभा में मोदी-मोदी के नारे लगते रहे।

4.46 pm
मोदी ने ओंकार महाराज, सिंगाजी महाराज, नर्मदा मइया, ब्रह्मगिरी महाराज, धूनीवाले दादाजी को नमन करके संबोधन शुरू किया।
बोले- निमाड़ का खंडवा का हमेशा से मुझपर भरपूर प्यार रहा है।
-मोदी का संबोधन शुरू।

4.45 Pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पहुंचे।

4.30 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही मिनटों में सभा स्थल पहुंचने वाले हैं।

4.30 pm

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस भी कर रही हैं, सभा को संबोधित। सभी कर रहे हैं मोदी का इंतजार।
4.15 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीपैड पहुंचे। खंडवा जिले के की नेताओं ने की अगवानी। सभा स्थल के लिए रवाना।

4.10 PM
उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मोदी की सभा में पहुंचे। सभा के शुरुआत में सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की धरती पर जयश्री राम का नारा लगे यह हमारा लक्ष्य है।

4.00 PM
स्थानीय नेता सभा स्थल पह पहुंच गए हैं। वहीं जिले के कई बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी के लिए हेलीपेड पर पहुंच गए हैं।

3.30 PM
छैगांवमाखन का सभा स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू।

इस बार प्रधानमंत्री बनकर आए मोदी
प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी 18 अप्रैल 2014 को खंडवा जिले के छैगांवमाखन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे।


ऐसी है मोदी के कार्यक्रम की व्यवस्था
हेलीपेड पर 15 लोग प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करने पहुंचेंगे। इनमें भाजपा प्रत्याशी नंदकुमारसिंह चौहान, लोकसभा क्षेत्र के संयोजक विधायक देवेंद्र वर्मा, लोकसभा प्रभारी अंबाराम कराड़ा, सहप्रभारी ज्ञानेश्वर पाटिल, जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, विजय गुप्ता, विधायक राम दांगोरे, पहाड़सिंह, जनसंपर्क प्रभारी अरुण सिंह मुन्ना मौजूद रहेंगे।


विमान उतरा, काफिला गुजरा
शनिवार को सभास्थल व हेलीपेड पर फाइनल रिहर्सल हुई। दोपहर करीब 3.30 बजे यहां विमान उतरा। फिर करीब 12 कारों का काफिला हेलीपेड से सभा स्थल की तरफ गुजरा, जिसमें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी थी।

 

32 बाय 64 का मंच, फायरफ्रूफ डोम
सभा स्थल पर 32 बाय 64 का मंच तैयार किया है, जबकि 80 बाय 80 का फायरप्रूफ डोम है। 90 बाय 500 का डोम तैयार हुआ है। मंच पर ढाई-ढाई टन के 4 एसी रहेंगे। 35 कूलर भी लगाए हैं लेकिन रात तक निर्णय ये हुआ कि इन्हें नहीं चलाया जाएगा। स्प्रिंक्लर से पानी की फुहार होगी।

 

जिले में एंबुलेंस नहीं मिली, इंदौर से मंगाई
जिले में एलएस एंबुलेंस नहीं मिली, जो एंबुलेंस थी उनमें वेंटीलेटर नहीं था। ऐसी स्थिति में प्रशासन ने पहले देवास जिले से एंबुलेंस मंगवाई, लेकिन वह भी मानकों के हिसाब से उचित नहीं थी। इसके बाद शनिवार को इंदौर से एलएस एंबुलेंस को खंडवा लाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो