script

तिरंगे के साथ निकला ताजियों का कारवां

locationखंडवाPublished: Sep 11, 2019 06:47:31 pm

देर रात हुआ करबला में हुआ विसर्जन, इमलीपुरा से आज भी निकलेगा ताजियों का चल समारोह

तिरंगे के साथ निकला ताजियों का कारवां

देर रात हुआ करबला में हुआ विसर्जन, इमलीपुरा से आज भी निकलेगा ताजियों का चल समारोह

खंडवा. मोहर्रम माह के 11वें दिन यौमे आशुरा को पैगंबर मुहम्मद (स) के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाज ने ताजियों का जूलूस निकाला गया। कहारवाड़ी, खड़कपुरा, खारीबावड़ी, घासपुरा, पदमनगर बुधवारा क्षेत्रों से ताजियों का कारवां निकला। मुस्लिम समाज द्वारा ताजियों को अलग-अलग तरह से सजाया। कुछ ताजियों को तिरंगे की तरह भी सजाया। जुलूस में युवा तिरंगा व हरे रंग का बड़ा झंडा लहराते हुए नजर आए। चल समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भ्रमण के बाद सभी ताजिए अपने-अपने स्थान पर पहुंचे। पदमनगर थाना क्षेत्र के तीन ताजियों का दिन में ही विसर्जन हो गया। शेष ताजिए रात में विसर्जन के लिए करबला के लिए निकले। बुधवार को भी इमलीपुरा क्षेत्र से ताजियों का चल समारोह निकलेगा व रात में उनका विसर्जन होगा।
इन क्षेत्रों से निकला ताजियों का चल-समारोह
सुबह 11 बजे से घासपुरा, कहारवाड़ी, खाराकुआं, पठान इमामवाड़ा के ताजिए अपने-अपने स्थान से बजरंग चौक पर एकत्रित हुए। वह घंटाघर, बांबे बाजार, बुधवारा गली पहुुंचे। कुछ देर बाद यह ताजिए बुधवारा बाजार, केवलराम चौक होते हुए अपने स्थान पर पहुंचे। इधर खारीबावड़ी, खड़कपुरा क्षेत्र के ताजिए खड़कपुरा मस्जिद, मेडिकल चौराहा, शिवाजी चौक, इमलीपुरा होते हुए अपने-अपने स्थान पहुंचे। चल समारोह के दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
तिरंगे के साथ निकला ताजियों का कारवां
mahesh patel IMAGE CREDIT: mahesh patel

ट्रेंडिंग वीडियो