भाजपा से ये नाम आ रहे सामने
प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश राठौर की पत्नी सीमा राठौर, विधायक स्व. हुकुमचंद यादव के परिवार से पूर्व नगर अध्यक्ष त्रिलोक यादव की पत्नी रोहिणी यादव, पूर्व निगम अध्यक्ष अमर यादव की पत्नी अमृता यादव का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष चटकेले की पत्नी भारती चटकेले, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पालीवाल की बहू शैलजा पालीवाल भी दौड़ में शामिल है। पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा तांदले, पूर्व पार्षद साधना सोमनाथ काले, दो बार की पार्षद ममता योरसे भी अपनी दावेदारी जता सकती हैं।
दुकान पर लगाया पोस्टर, लिखा यहां पर चुनाव की चर्चा न करें
कांग्रेस में ये नाम आ रहे सामने
अरुण यादव की पत्नी डॉ. नम्रता यादव के साथ ही श्याम यादव की पत्नी लक्ष्मी यादव, पूर्व पार्षद अर्चना बलराम वर्मा और पूर्व पार्षद विनोद यादव की पत्नी निशा यादव का नाम महापौर की दावेदारी में शामिल हैं। अरुण यादव कांग्रेस की टिकट वितरण समिति में भी शामिल हैं। वहीं, श्याम यादव उनके कट्टर समर्थक बताए जाते है। जिसके चलते किसी एक का नाम
फायनल होने की अधिक संभावना है।
फंस सकता है पेंच
भाजपा में महापौर की दावेदारी जताने वाले सभी कद्दावर नेता है। भाजपा जिलाध्यक्ष खुद दौड़ में है। वहीं, सांसद के करीबी माने जाने वाले आशीष चटकेले, विधायक देवेंद्र वर्मा के खास कैलाश राठौर भी दावेदारी जता चुके हैं। पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के परिवार की भी राजनीति में ऊपर तक पकड़ है ऐसे में भाजपा में महापौर पद के लिए प्रत्याशी चयन में फेंच फंस सकता है।