scriptहड़ताल को सफल बनाने के लिए हुई बैठक | khandwa: operators union's meeting for strike | Patrika News

हड़ताल को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

locationखंडवाPublished: Oct 04, 2015 05:27:00 pm

Submitted by:

आभा सेन

हड़ताल को सफल बनाने के लिए आपरेटरों की एक बैठक जलेबी चौक पर आयोजित की गई। जिसमें हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

Teachers Strike Illegal

Teachers Strike Illegal

(फोटो कैप्शन: प्रतीकात्मक फोटो।)
खंडवा। केन्द्र द्वारा जारी परिवहन नीति के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल जारी है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए आपरेटरों की एक बैठक जलेबी चौक पर आयोजित की गई। जिसमें हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रफीक उर्फ रफ्फा सेठ ने बताया कि अब हड़ताल में टैंकरों और अवश्यक सेवाओं को भी शामिल करने का आह्वान किया गया है। 

जिससे सोमवार से पेट्रोल पंपो और अन्य जरूरी सामानों की भी परेशानी शुरू हो जाएगी। बताया कि अभी खंडवा में करीब 500 से अधिक ट्रक खड़े हैं। साथ ही कुछ केले और अन्य सामानों को लेकर सुबह ट्रक निकल रहे थे, जिन्हें समझाइस दी गई है। इसके बाद वे मान गए है।

चार करोड़ सेे अधिक का नु़कसान

जिले में 87 छोट-बड़े ट्रांसपोर्ट हैं। जिनसे प्रतिदिन करीब एक करोड़ का कारोबार होता है। इस समय तो आगमी पर्वो को लेेकर सामानों की ढ़ुलाई का कार्य चल रहा था, लेकिन हड़ताल के चलते पूरी बुकिंग बंद कर दी गई है। इससे चार दिनों में चार करोड़ से अधिक कारोबार प्रभावित हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो