scriptदेवास-इंदौर की तर्ज पर होगा खंडवा का विकास | Khandwa will be developed on the lines of Dewas-Indore | Patrika News

देवास-इंदौर की तर्ज पर होगा खंडवा का विकास

locationखंडवाPublished: Aug 14, 2022 12:53:41 pm

-महापौर ने देवास सिवरेज और वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

देवास-इंदौर की तर्ज पर होगा खंडवा का विकास

खंडवा. देवास में वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट का निरीक्षण करतीं महापौर अमृता अमर यादव।

खंडवा.
इंदौर-देवास की तर्ज पर खंडवा को विकसित करने के लिए महापौर अमृता अमर यादव ने इन निगमों में पहुंचकर जानकारी लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को महापौर अमृता अमर यादव, निगम अधिकारियों के साथ देवास पहुंचीं। यहां उन्होंने देवास सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट और वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। साथ ही देवास नगर निगम के भवन का भी निरीक्षण किया। वहीं, आगामी दिनों में महापौर इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व सभापति और विभाग प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगी।
महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि देवास में सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट और वॉटर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया हैं। देवास की तर्ज पर ही खंडवा में भी वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट व सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट को लेकर बेहतर कार्य किए जाने की संभावनाएं हैं। देवास नगर निगम का भवन और परिषद हाल को भी देखा है, खंडवा में भी इस तरह की बिल्डिंग बनाई जाने का प्रस्ताव बनाया जाएगा। इस दौरान देवास नगर निगम महापौर, अपर आयुक्त, इंजीनियर्स, स्टाफ से भी चर्चा की गई है। साथ ही विधायक, जनप्रतिनिधियों से भी सौजन्य भेंट की। आने वाले दिनों में इंदौर नगर निगम का भी भ्रमण कर वहां चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि खंडवा में भी इंदौर की तरह विकास किया जा सके। वहीं, इंदौर के स्वच्छता सर्वेक्षण के फार्मुले का भी अध्ययन किया जाएगा, जिससे खंडवा को भी नंबर वन बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व निगम अध्यक्ष अमर यादव भी उनके साथ मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित महापौर अमृता यादव शपथ लेने के बाद लगातार सक्रियता दिखा रहीं हैं।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो