scriptपहले अभियान की तरह खानापूर्ति न बन जाए कोविड निगरानी अभियान | Kovid may not become a surveillance campaign like the first campaign | Patrika News

पहले अभियान की तरह खानापूर्ति न बन जाए कोविड निगरानी अभियान

locationखंडवाPublished: Dec 31, 2020 10:56:56 pm

-बीपी, शुगर और 60 साल से ज्यादा बुजुर्गों की ली जा रही जानकारी-किल कोरोना में 13 लाख लोगों का किया था सर्वे, सिर्फ ढाई हजार संदिग्ध ढूंढे थे-कोविड निगरानी अभियान में कई टीम नहीं कर रही स्वास्थ्य जांच

पहले अभियान की तरह खानापूर्ति न बन जाए कोविड निगरानी अभियान

-बीपी, शुगर और 60 साल से ज्यादा बुजुर्गों की ली जा रही जानकारी-किल कोरोना में 13 लाख लोगों का किया था सर्वे, सिर्फ ढाई हजार संदिग्ध ढूंढे थे-कोविड निगरानी अभियान में कई टीम नहीं कर रही स्वास्थ्य जांच

खंडवा.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी, शुगर, किडनी, हृदय संबंधित बुजुर्ग मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोविड निगरानी अभियान शुरू किया है। जिसमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता बुजुर्गों में अन्य बीमारियों की जानकारी के साथ कोरोना लक्षण की भी जानकारी ले रहे हैं। पूर्व के अभियानों की भांति ये अभियान भी खानापूर्ति नजर आ रहा है। अधिकतर स्वास्थ्य कार्यकर्ता सिर्फ बुजुर्गों और परिवार से जानकारी लेकर वापस आ रही हैं। इस दौरान थर्मन स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर से कोई जांच नहीं की जा रही है।
कोरोना संक्रमण के साथ बुजुर्गों में हायपर टेंशन, डायबिटिज, हार्ट, किडनी जैसी बीमारियों के चलते कोरोना घातक सिद्ध हो रहा है। जिसके चलते अब तक हुई 63 मौतों में से 75 प्रतिशत मौत कोरोना और इन बीमारियों के चलते हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बीपी, शुगर जैसी बीमारियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुुजुर्गों की जानकारी निकालकर घर-घर जाकर उनकी जांच शुरू की है। जिसे कोविड निगरानी अभियान नाम दिया गया है। इसी तरह का अभियान पूर्व में किल कोरोना चलाया गया था, जो कि खानापूर्ति बनकर रह गया था। तब स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 30 साल से अधिक उम्र वाले नागरिकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली गई थी। अभियान के दौरान करीब 13.74 लाख लोगों का सर्वे हुआ था। जिसमें से महज 2392 कोरोना संदिग्ध ही तलाश स्वास्थ्य विभाग कर पाया था।
आंगनवाडिय़ों में शुरू की जांच
कोविड निगरानी अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले कुल 28 हजार बुजुर्गों की जानकारी ली जा रही है। किल कोरोना अभियान के दौरान सामने आए आंकड़ों में शहरी क्षेत्र में करीब 10 हजार मरीज बीपी, शुगर और हृदय संबंधित है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से कुछ वार्डों में बुजुर्गों और बीपी, शुगर ग्रसित मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी शुरू की। इसके लिए रेपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को लगाया गया है। बुधवार को संजय नगर क्षेत्र स्थित आंगनवाड़ी में आरआरटी ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य चेकअप कर एंटिजन रेपिड टेस्ट से कोरोना के सैंपल भी लिए।
लोग बीमारी छुपा रहे थे
किल कोरोना अभियान में कोरोना के डर से लोगों ने बीमारियों की जानकारी छुपाई थी। तकलीफ होने के बाद भी लोग कुछ बता नहीं रहे थे। अब कोविड निगरानी अभियान में बुजुर्गों और स्थाई बीमारियों से ग्रसित मरीजों की लगातार जांच की जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों में ऑक्सीजन लेवल और तापमान रोज चेक किया जाएगा।
डॉ. डीएस चौहान, सीएमएचओ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो