scriptमां का पर्याप्त दूध नहीं मिलने से बिगड़ी नवजात की तबीयत, सोडियम व पानी की हुई कमी | Lack of sodium and water in newborn baby | Patrika News

मां का पर्याप्त दूध नहीं मिलने से बिगड़ी नवजात की तबीयत, सोडियम व पानी की हुई कमी

locationखंडवाPublished: May 28, 2020 10:40:20 pm

पंधाना ब्लॉक के ग्राम सेमलिया का मामला, बच्चे की तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में कराया था भर्ती, 25 दिन उपचार के बाद हुआ स्वस्थ

Lack of sodium and water in newborn baby

Lack of sodium and water in newborn baby

खंडवा. मां का पर्याप्त दूध नहीं मिलने से नवजात की तबीयत बिगड़ गई। जिसे लेडी बटलर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 25 दिनों तक लगातार उपचार कर स्वस्थ किया गया। बुधवार को मां के साथ बच्चे को घर रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सेमलिया निवासी रामेश्वर की पत्नी का पंधाना अस्पताल में सामान्य प्रसव हुआ था। इस दौरान पत्नी सुरेखा और उनका बेटा दोनों स्वस्थ थे। तीन भर्ती रहने के बाद उपचार कर दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर जाने के चार-पांच दिनों बाद बच्चे ने मां का दूध पीना बंद कर दिया। इस कारण वह कमजोर हुआ और तबीयत खराब हो गई। इसी दौरान सुरेखा ने बेटे की तबीयत को लेकर आशा कार्यकर्ता को जानकारी दी। आशा कार्यकर्ता ने बच्चे को देखा और अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। इस पर जननी एक्सप्रेस की मदद से बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेहोशी की हालत में कराया था भर्ती
जिला अस्पताल में बच्चे को बेहोशी की अवस्था में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने चेकअप कर उसे गहन शिशु चिकित्सा इकाई (आइसीयू) में निगरानी कर रखा। यहां डॉ. कृष्णा वास्केल ने बच्चे की लगातार जांच कर इलाज किया। उन्होंने बताया बच्चे को पर्याप्त मात्रा में मां का दूध नहीं मिलने से उसमें सोडियम और पानी की कमी हो गई थी। इस कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ी थी। अब नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। बुधवार को बच्चे को मां के साथ घर रवाना किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो