scriptमहाराष्ट्र में लॉकडाउन से ट्रेनों में बढ़ी भीड़ | Lockdown in Maharashtra increases congestion in trains | Patrika News

महाराष्ट्र में लॉकडाउन से ट्रेनों में बढ़ी भीड़

locationखंडवाPublished: Apr 15, 2021 11:10:34 am

Submitted by:

harinath dwivedi

महाराष्ट्र में लॉकडाउन से ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Lockdown in Maharashtra increases congestion in trains

Lockdown in Maharashtra increases congestion in trains

खंडवा. महाराष्ट्र में बुधवार शाम से लगे लॉकडाउन का असर खंडवा से गुजरने वाली ट्रेनों में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई से होकर उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। इन ट्रेनों से खंडवा में यात्री उतर रहे है। इनमें से अधिकांश यात्री लॉकडाउन के चलते ही महाराष्ट्र को छोड़कर अपने शहर-गांव जा रहे है। आज दो में उत्तर भारत की ओर रवाना हुई ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री रवाना हुए।
कोविड-१९ संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव के चलते ट्रेनों में अतिरिक्त दबाव आ रहा है। मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा बुधवार रात से लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद से ही बड़ी संख्या में यहां रह रहे अन्य प्रदेश के यात्रियों का पलायन शुरू हो गया। आज दोपहर ट्रेन से उतर कुछ श्रमिकों ने बताया कि वे खंडवा के पास के रहने वाले है। लॉकडाउन के चलते अब घर जा रहे है। यात्री राकेश ङ्क्षसह ने बताया कि कल्याण में एक मॉल में जॉब करता हूं। १५ दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। आगे भी बढ़ सकता है। इसलिए अपने घर मूंदी जा रहा हूं। पिछली बार लॉकडाउन के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो