scriptMp By Election 2021: खंडवा लोकसभा सीट पर फिर भाजपा, ज्ञानेश्वर पाटिल को मिली बड़ी जीत | lok sabha by election 2021 khandwa bjp gyaneshwar patil win election | Patrika News

Mp By Election 2021: खंडवा लोकसभा सीट पर फिर भाजपा, ज्ञानेश्वर पाटिल को मिली बड़ी जीत

locationखंडवाPublished: Nov 02, 2021 05:51:18 pm

Submitted by:

Manish Gite

शाम 5.30 बजे तक 80 हजार मतों से आगे थे भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल…।

khandwa-ele.png

खंडवा। खंडवा लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने 80 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी को हरा दिया।

खंडवा में नंदकुमार सिंह चौहान के कोरोना की दूसरी लहर में निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल और कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी आमने-सामने थे।

मंगलवार सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरुआत से ही ज्ञानेश्वर पाटिल ने बढ़त बनाए रखी। दोपहर ढाई बजे के करीब ज्ञानेश्वर पाटिल 46445 मतों से आगे चल रहे थे। शाम होते-होते यह बढ़त करीब 54 हजार के करीब आ गई थी।

 

 

बुरहानपुर से मिली जीत

खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट में विधानसभा वार बात की जाए तो पाटिल ने 50 हजार 217 मतों से जीत दर्ज की है। बुरहानपुर जिले में 813 मतदान केंद्रों की इवीएम मशीनों में दर्ज वोट की गिनती 59 राउंड में पूरी की गई। एक समय भाजपा प्रत्याशी 7 हजार से अधिक वोटों से पीछे रहे गए थे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से बढ़त मिलने के बाद भाजपा ने बुरहानपुर से भी जीत दर्ज की।

बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 103586 वोट मिले। जबकि कांग्रेस को 88676 वोट मिलने पर भाजपा 14910 वोटों जीती। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 97673 वोट मिले। कांग्रेस को 62456 वोट ही मिलने पर भाजपा ने यहां से 35217 वोटों से जीत दर्ज की। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक लगातार भाजपा की बढ़त देखने को मिली।

 

Mp By Election 2021: खंडवा लोकसभा सीट पर कौन हैं आमने सामने, जानिए इनकी प्रोफाइल

खंडवा लोकसभा में 8 सीटें शामिल

खंडवा लोकसभा में चार जिलों की आठ विधानसभा सीट आती हैं। इनमें खंडवा, बुरहानपुर, नेपानगर, पंधाना, मांधाता, बड़वाह, भीकनगांव और बागली विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में से तीन पर भाजपा, चार पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय विधायक चुनाव जीते थे। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 1979 में उपचुनाव हुए थे, जिसमें जनता पार्टी की ओर से कुशाभाऊ ठाकरे ने कांग्रेस के एसएन ठाकुर को हरा दिया था।

 

 

एससी-एसटी और ओबीसी सबसे अधिक

खंडवा संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 68 हजार हैं। इनमें 5 लाख 16 हजार मतदाता ओबीसी हैं। जबकि जातिगत समीकरणों की बात करें तो एससी-एसटी वर्ग के वोटर सबसे अधिक हैं, इनकी संख्या 7 लाख 68 हजार हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संसदीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या के हिसाब से 20 प्रतिशत सामान्य वर्ग, 26 फीसदी ओबीसी, 38 फीसदी एससी-एसटी, 15 फीसदी अल्पसंख्यक और एक प्रतिशत अन्य जाति के लोग हैं।

 

केले के व्यापारी हैं ज्ञानेश्वर पाटिल

बी.कॉम में स्नातक ज्ञानेश्वर का व्यवसाय कृषि है। केले के बड़े व्यापारी हैं। संपत्ति के मामले में यह करोड़पति हैं। इनकी पत्नी के पास कुल 73 लाख की चल संपत्ति है। जबकि 13 लाख के जेवरात हैं। ज्ञानेश्वर के पास दो करोड़ 70 लाख और पत्नी के नाम पर 1 करोड़ 74 लाख रुपए की संपत्ति है। इनकी आय का जरिया खेती है। खेती से इस साल 9 लाख 34 हजार रुपए की आय हुई है। पाटिल 12 पास हैं। इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी से बीकाम सेकंड ईयर तक पढ़ाई की है। इनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं। कोविड नियमों का पालन न करने के मामले में एक मामला पंजीबद्ध है, जिसकी जांच अब भी चल रही है।

पाटिल का राजनैतिक सफर

चुनावी जिम्मेदारी

ट्रेंडिंग वीडियो