scriptअरुण यादव पर 17.37 करोड़ तो चौहान पर 13.63 लाख का ऋण | Loksabha Election 2019: Khandwa Loksabha Arun Yadav and Nand Kumar | Patrika News

अरुण यादव पर 17.37 करोड़ तो चौहान पर 13.63 लाख का ऋण

locationखंडवाPublished: Apr 25, 2019 02:29:14 pm

भाजपा प्रत्याशी नंदकुमारसिंह से ज्यादा कांग्रेस के अरुण यादव की संपत्ति

Loksabha Election 2019: Khandwa Loksabha Arun Yadav and Nand Kumar

Loksabha Election 2019: Khandwa Loksabha Arun Yadav and Nand Kumar

खंडवा. खंडवा संसदीय सीट से भाजपा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए बुधवार को सादा तरीके से जाकर मुहूर्त में नामांकन दाखिल किए। पांच साल में अरुण यादव की संपत्ति में 5 करोड़ का इजाफा हुआ। जबकि कुल संपत्ति भी नंदकुमारसिंह चौहान से ज्यादा अरुण के पास है। प्रॉपर्टी के ब्योरे में नंदकुमारसिंह चौहान ने इस बार बेटे और बेटी की संपत्ति का जिक्र नहीं किया है, क्योंकि अब दोनों ही शादी हो गई। बड़ी बात ये है कि 35.59 करोड़ रुपए की संपत्ति दर्शाने वाले अरुण यादव 17.37 करोड़ रुपए के ऋणी भी हैं। नंदकुमारसिंह चौहान पर 13.63 लाख रुपए का ऋण है। दिग्गजों की संपत्ति के दिए गए ब्योरे में यादव ने आय के स्रोत किराया, पेंशन, कमीशन, इंसेन्टिव, ब्याज, बाइक व पेट्रोलियम व्यवसाय सहित कृषि बताए हैं तो वहीं चौहान ने संसद से मिलने वाली तनख्वाह, कृषि व बचत बैंक खातों से मिलने वाले ब्याज को दर्शाया है।
Loksabha Election 2019: </figure> Khandwa Loksabha <a  href=Arun Yadav ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/25/5_2_4477981-m.jpg”>
Loksabha Election 2019: Khandwa Loksabha Arun Yadav IMAGE CREDIT: patrika
अरुण यादव कुल संपत्ति: 35.59 करोड़
नकद: 36000
चल संपत्ति: 134620815
गहने : 3 तोला 96000 रु. के
बंदूक : 1 (35 हजार रुपए)
रिवाल्वर : 1 (25 हजार रुपए)
कृषि भूमि : 19580800
गैर कृषि भूमि : 98376413
वाणिज्यिक भवन : 80998578
आवासीय भवन : 12031227
अन्य : 10353160
शिक्षा : वाणिज्य में स्नातक
उम्र : 45 साल 3 महीने
ऋण : 173787881
आपराधिक रिकॉर्ड : कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होने की जानकारी दी
5 साल पहले थी ये स्थिति : तब हाथ में नकदी 1.78 लाख रुपए थे। 30.49 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति दर्शाई थी।
पत्नी नम्रता यादव की संपत्ति
चल संपत्ति: 10791739
हाथ में नकद: 282736
गहने: 15 तोला सोना (साढ़े 4 लाख), डायमंड 60 ग्राम (4.35 लाख), चांदी के आभूषण १किग्रा (40 हजार)
बंदूक: नहीं है, रिवॉल्वर: नहीं है
कृषि भूमि: 2893800
गैर कृषि भूमि: 9836236
वाणिज्यिक भवन: शून्य
आय के स्रोत: डॉक्टरी व्यवसाय, ब्याज व कृषि तथा व्यवसाय।
ऋण: 1363911

नंदकुमारसिंह कुल संपत्ति : 2.33 करोड़
नकद : 111500
चल संपत्ति : 4445606
गहने : निरंक
बंदूक : जानकारी शामिल नहीं।
रिवाल्वर : जानकारी शामिल नहीं
कृषि भूमि : 5575910
गैर कृषि भूमि : निरंक
वाणिज्यिक भवन : निरंक
आवासीय भवन : 13322590
शिक्षा : एमए
उम्र: 66 वर्ष
ऋण : 48,19,099
आपराधिक रिकॉर्ड : कोई भी केस लंबित नहीं होने की दी है जानकारी।
5 साल पहले थी ये स्थिति : तब हाथ में नकदी 1.50 लाख रुपए थे। 3.01 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति दर्शाई थी।
पत्नी दुर्गेश्री चौहान की संपत्ति
चल संपत्ति: 1308319
हाथ में नकद: 89125
गहने: 284 ग्राम सोना (3260 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से 925840 रुपए), 1 किग्रा चांदी (40800 रुपए)।
बंदूक: नहीं है, रिवॉल्वर: नहीं है
कृषि भूमि: निरंक
गैर कृषि भूमि: निरंक
वाणिज्यिक भवन: निरंक
आय के स्रोत: गृहिणी होने से निरंक
ऋण: निरंक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो