scriptLPG सिलेंडर हुआ सस्ता, डेढ़ माह में 114 रुपए घटे | Lpg cylinder cheaper, new price of lpg cylinder | Patrika News

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, डेढ़ माह में 114 रुपए घटे

locationखंडवाPublished: Apr 03, 2020 12:37:04 am

Submitted by:

dharmendra diwan

गैस सिलेंडर के सस्ता होने से उपभोक्ताओं को राहत

Lpg cylinder cheaper, new price of lpg cylinder

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, डेढ़ माह में 114 रुपए घटे

खंडवा. रसोई गैस सिलेंडर के दाम पिछले दो माह में लगातार घट रहे है। घरेलू गैस सिलेंडर 114 रुपए सस्ता हुआ है। इसी प्रकार व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में भी डेढ़ माह में 181 रुपए की गिरावट आई है। सिलेंडर के दामों में गिरावट होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। किचिन का बजट में सुधार होगा। ज्ञात हो कि गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के डेढ़ माह पहले 903 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। जिसके बाद से डेढ़ माह से सिलेंडर की दाम कम हो रहे। मार्च 53 रुपए कम हुए और अप्रैल में 61 रुपए कम हुए है। अप्रैल में यह घरेलू गैस सिलेंडर के 789 रुपए उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे।
व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर 181 रुपए की कमी

अप्रैल माह में तेल कंपनियों ने व्यावसायिक सिलेंडर (19 किलो) में 96 रुपये कम किए हैं। मार्च में 84 रुपए कम किए थे। दो माह में 181 रुपए की कमी आई है। फरवरी में व्यावसायिक सिलेंडर के 1564 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। जो अब अप्रैल में 1383 रुपए का आएगा। पांच किलो वाला सिलेंडर भी 21.50 रुपये कम होने के बाद 286.50 रुपये का हो गया है।

डेढ़ माह में गैस सिलेंडर के दामों में आई कमी

माह घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक

फरवरी : 903 : 1564
मार्च : 850 : 1479

अप्रैल : 257 : 1383

गैस सिलेंडर के दाम क्रूड आयल के दाम पर निर्भर रहते है। क्रूड आयल के दाम में कमी होने से सिलेंडर के दाम में कमी आती है। दो माह में घरेलू सिलेंडर 114 रु. व व्यावसायिक सिलेंडर में 181 रु. कम हुए है।– कृष्णमोहन सोमानी, संचालक, सोमानी गैस एजेंसी।
0000

उज्जवला के हितग्राहियों को तीन माह तक फ्री मिलेगा सिलेंडर, खाते में आएगी राशि

खंडवा. कोरोना महामारी को लेकर सरकार ने गरीब वर्ग को विशेष पैकेज दे रही है। जिसमें उज्जवला के हितग्राहियों को 3 माह तक फ्री गैस सिलेंडर देने भी है। 1 अप्रैल से 30 जून तक फ्री सिलेंडर का लाभ मिल सकेगा। हितग्राहियों के लिंक किए गए बैंक खाते में तीन सिलेंडर की राशि आएगी। जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग के मुताबिक 5 से 6 अप्रैल तक अग्रिम तौर पर एक सिलेंडर की राशि खातों में आ जाएगी। जिले में करीब 35 हजार उज्जवला योजना के हितग्राही है। जिन्हें यह लाभ मिलेगा। उपभोक्ता को सिलेंडर लेने के दौरान राशि एजेंसी के कर्मचारी को देनी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो