scriptMahakal-Lok with hymns in Mahadevgarh | महाकाल-लोक का सीधा प्रसारण महादेवगढ़ में भजनों के साथ देखा | Patrika News

महाकाल-लोक का सीधा प्रसारण महादेवगढ़ में भजनों के साथ देखा

locationखंडवाPublished: Oct 12, 2022 12:55:01 pm

Submitted by:

shyam awasthi

ओंकारेश्वर में घाटों पर विद्युत सज्जा

 

महाकाल-लोक का सीधा प्रसारण महादेवगढ़ में भजनों के साथ देखा
इतवारा बाजार स्थित महादेवगढ़ में शाम 4 बजे से भजन गायक सतीश बाथम ने भोले बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी।
खंडवा . उज्जैन में महाकाल-लोक का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री द्वारा विद्वान पंडितों के मंत्रोचार के बीच किया गया। पूरे देश के साथ ही जिला मुख्यालय खंडवा में भी इतवारा बाजार स्थित महादेवगढ़ में शाम 4 बजे से भजन गायक सतीश बाथम ने भोले बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। शाम 6 बजे से प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थितजनों ने देखा। वहींं, निगम प्रशासन की ओर से दादाजी वार्ड में प्रोजेक्टर के माध्यम से यह कार्यक्रम दिखाया गया। महादेवगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक देवेंद्र वर्मा, अशोक पालीवाल, अरुण ङ्क्षसह मुन्ना, राजेश तिवारी, दिनेश पालीवाल, नगराध्यक्ष सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, जीवन डडोरे उपस्थित थी।
मंदिरों में हुआ पूजन, घर-घर दीप जले
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.